राष्ट्रगीत के अपमान पर भाजयुमो का शंखनाद, कांग्रेस के खिलाफ प्रदेशभर में उग्र आंदोलन की चेतावनी

0
9

 

आदर्श हिमाचल ब्यूरों

शिमला। राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के घोर अनादर और अपमान के खिलाफ आज भारतीय जनता युवा मोर्चा ने पूरे देश के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश की सड़कों पर प्रचंड शंखनाद कर दिया है। शिमला स्थित प्रदेश कार्यालय से भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष  सनी शुक्ला  ने हुंकार भरते हुए राज्य की युवा-विरोधी सुखू सरकार और कांग्रेस नेतृत्व पर तीखा हमला बोला। जिलों में सड़कों पर उतरा कार्यकर्ताओं का हुजूम उतर रहा है , गूँजा ‘वंदे मातरम’
सनी शुक्ला ने तेवर दिखाते हुए कहा:

“राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ 140 करोड़ भारतीयों के स्वाभिमान और हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का अमर प्रतीक है। कांग्रेस द्वारा किए गए इसके अपमान को भाजयुमो का एक भी सिपाही सहन नहीं करेगा। भाजयुमो के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर आज हिमाचल प्रदेश के सभी 12 जिला मुख्यालयों पर कांग्रेस कार्यालयों की ईंट से ईंट बजा दी गई है।”

उन्होंने कहा कि हजारों युवा कार्यकर्ता आज सड़कों पर सीना ठोककर उतरे रहे हैं और जिला कांग्रेस दफ्तरों के ठीक बाहर पूरे गर्व और आक्रमकता के साथ ‘वंदे मातरम’ का पूर्ण गायन कर रहे हैं। यह राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन कांग्रेस की घटिया और संकीर्ण मानसिकता को उखाड़ फेंकने का सीधा ऐलान है।
. राहुल गांधी की घटिया बयानबाजी का मुंहतोड़ जवाब
कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी पर की जा रही अभद्र टिप्पणियों की निंदा करते हुए सनी शुक्ला  ने चेतावनी दी:

“लगातार मिल रही हार की बौखलाहट में राहुल गांधी अपनी राजनीतिक मर्यादा खो चुके हैं। देश के सबसे लोकप्रिय जननेता के खिलाफ इस प्रकार की औछी और अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल हिमाचल का स्वाभिमानी युवा कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। राहुल गांधी की इस ओछी राजनीति का जवाब देने के लिए भाजयुमो का हर कार्यकर्ता मैदान में डटा हुआ है।”

 

सुखू सरकार की उल्टी गिनती शुरू: युवाओं से छलावा बर्दाश्त नहीं
प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर सीधा प्रहार करते हुए  सनी शुक्ला ने इसे ‘निकम्मी और युवा-विरोधी सरकार’ करार दिया:रोजगार पर डाका: सत्ता में आने के लिए किए गए लाखों नौकरियों के वादे पूरी तरह झूठे साबित हुए हैं। न नई भर्तियां निकाली जा रही हैं और न ही लंबित परिणाम घोषित हो रहे हैं।

 

योजनाएं पूरी तरह ठप: युवा कल्याण और आत्मनिर्भरता से जुड़ी तमाम योजनाएं बंद पड़ी हैं, जिससे प्रदेश का युवा ठगा हुआ और आक्रोशित महसूस कर रहा है।
सनी शुक्ला जी ने हुंकार भरते हुए कहा।

 

“यह सरकार ‘सुख’ के नाम पर सत्ता में आई थी, लेकिन इसने युवाओं को केवल बेरोजगारी और मानसिक प्रताड़ना का ‘दुख’ दिया है। अगर सुखू सरकार ने तुरंत संज्ञान लेकर युवाओं के हित में ठोस कदम नहीं उठाए, तो भाजयुमो आने वाले दिनों में पूरे प्रदेश में ऐसा उग्र जनांदोलन खड़ा करेगा जिसकी गूँज से सरकार की नीवें हिल जाएँगी।

“आर-पार की जंग का संकल्प

वक्तव्य के अंत में भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि संगठन राष्ट्र के मान-सम्मान और युवाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए अंतिम सांस तक लड़ेगा। यदि कांग्रेस ने राष्ट्रगीत के अपमान पर तुरंत सार्वजनिक माफी नहीं मांगी, तो यह आंदोलन और अधिक विकराल रूप धारण करेगा।