जनविरोधी नीतियों पर कांग्रेस सरकार को घेरा, डी.एस. ठाकुर की अगुवाई में भाजपा ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

0
5

आदर्श हिमाचल ब्यूरों  

 

सलूनी। प्रदेश कांग्रेस सरकार की जनविरोधी एवं दमनकारी नीतियों के खिलाफ भाजपा मंडल सलूनी द्वारा रविवार को विशाल विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। प्रदर्शन में डल्हौजी विधानसभा क्षेत्र के विधायक डी.एस. ठाकुर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भाग लिया।

 

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए जनविरोधी फैसलों का विरोध किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से जनहित में लिए गए निर्णयों पर पुनर्विचार करने और जनता की समस्याओं का समाधान करने की मांग उठाई।

 

प्रदर्शन के समापन पर विधायक डी.एस. ठाकुर की अगुवाई में भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम सलूनी के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन के माध्यम से प्रदेश सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली से जुड़ी विभिन्न जनसमस्याओं को राज्यपाल के समक्ष रखा गया।

 

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक डी.एस. ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार जनहित के मुद्दों पर विफल साबित हो रही है और जनता की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी।

 

उन्होंने कहा कि सरकार को जनविरोधी फैसलों को वापस लेकर जनता की समस्याओं के समाधान के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता की आवाज को किसी भी परिस्थिति में दबने नहीं दिया जाएगा।

 

प्रदर्शन के दौरान भाजपा मंडल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्र के स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।