मुख्यमंत्री ने शहीद जवान रोहिन कुमार की शहादत पर जताया शोक

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने 14-पंजाब के सिपाही रोहिन कुमार की शहादत पर शोक व्यक्त किया है। गांव गलोड़ खास, तहसील बड़सर के निवासी शहीद रोहिन कुमार आज प्रातः 6 बजे पुंछ में लाईन आॅफ कंट्रोल में पाकिस्तानी सेना द्वारा संघर्ष विराम उल्लंघन में गोलीबारी के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद रोहिन कुमार ने अपने कर्तव्य का पालन करते हुए अद्वितीय साहस का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि रोहिन कुमार एक सच्चे योद्धा थे। देश के लिए उनके शौर्य और बलिदान को सदैव याद किया जाएगा।
जय राम ठाकुर ने ईश्वर से उनके परिवार को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
Ads