राजीव शुक्ला के राजनैतिक अनुभव से हिमाचल को मिलेगा लाभ : अनिल गोयल

0
3
अनिल गोयल
अनिल गोयल
आदर्श हिमाचल ब्यूरो 
शिमला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव एवं दिल्ली चुनाव में को-ऑब्जर्बर अनिल गोयल ने कहा है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव शुक्ला को प्रदेश का प्रभारी बनाए जाने से पार्टी को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि राजीव शुक्ला के राजनैतिक अनुभव से हिमाचल प्रदेश को लाभ मिलेगा।
उन्होंने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री के पास लंबा राजनैतिक अनुभव है। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस की निवर्तमान प्रभारी रजनी पाटिल को जम्मू-कश्मीर का प्रभारी बनाए जाने आनंद शर्मा को कांग्रेस कार्यसमिति में लिए जाने के निर्णय की भी सराहना की है।