पूर्व मंत्री श्यामा शर्मा के आकस्मिक निधन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताया दुःख

0
4

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

आनी/कुल्लू। पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेत्री श्यामा शर्मा के आकस्मिक निधन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बेहद शोक व्यक्त किया है।भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश सह प्रवक्ता शशि मल्होत्रा ने बताया कि श्यामा शर्मा पार्टी की एक बहुत ही कर्मठ नेत्री थीं, सरकार में मंत्री पद और पार्टी में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए ,उन्होंने कई सराहनीय कार्य किये है,जो दूसरों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।शशि मल्होत्रा ने कहा कि उनके आकस्मिक निधन से पार्टी को अपूर्णीय क्षति पहुंची है।उनके निधन पर महिला मोर्चा की प्रदेश सह प्रबक्ता शशि मल्होत्रा सहित महिला मोर्चा की अध्यक्षा बिंदु ठाकुर, चमेलु देवी, पप्पी बिष्ट, सन्दीपना ठाकुर, रीता ठाकुर,कमला वर्मा के अलावा आनी भाजपा मण्डल की सचिव रीना भारद्वाज, आशा ठाकुर व ममता चौहान सहित महिला मोर्चा की समस्त पदाधिकारियों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए , शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है

उधर  पूर्व प्रदेश महिला भाजपा सचिव  नीना शर्मा  ने  भाजपा नेत्री श्यामा शर्मा के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है । नीना शर्मा ने बताया कि  राजनीति के साथ-साथ समाज सेवा में भी श्यामा सक्रिय रही है।