सैंज-लूहरी सड़क मार्ग की खस्ता हालत देख वाहन चालक परेशान

0
8
आदर्श हिमाचल ब्यूरो

आनी/कुल्लू। उपमंडल के एक मात्र एनएच. 305 सड़क मार्ग में  सैंज से लूहरी के मध्य की खस्ताहाल सड़क से वाहन चालक खासे परेशान हैं। सैंज से लूहरी 3 किलोमीटर सडक की हालत इतनी दयनीय है कि पता नहीं चलता है कि सडक पर गढ्ढे हैं या गढ्ढों में सडक । लूहरी से सैंज एन.एच. पर दिनभर हजारों वाहनों की आवाजाही रहती हैं, किन्तु सडक की बदतर हालत के कारण बाहन मालिकों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड रहा है। इस एन.एच. पर सबसे अधिक समस्या गर्भवती महिलाओं और बीमार लोगों को उठानी पड रही है। बावजूद इसके एनएच प्रा करण के प्रति खासा रोष व्याप्त है। गढ्ढों में तबदील हो चुकी सडक पर विभाग  शायद अभी कोई बडे हादसे का इंतजार कर रहा है।

 बता दें कि सैंज लूहरी एन.एच 305.सडक पर दिनभर चार जिलों शिमला,कुल्लू, मंडी व किनौर  के लोगों की आवाजाही रहती है और इन दिनों सेब सीजन के चलते , बड़े वाहनों का आना जाना भी लगा है। किन्तु विभाग वाहन चालकों और,  जनता की समस्या को नहीं समझ पा रहा है। इस बारे में एनएच प्राधिकरण उपमण्डल आनी के सहायक अभियंता  ईधन सिंह शर्मा ने बताया  कि सडक की मुरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है एक दो महीने के अंदर सडक को पक्का भी कर दिया जाएगा।