जिला कांगड़ा में दो अज्ञात शवों के मिलने से फैली सनसनी, शवों की नहीं हो पाई हैं शिनाख्त

0
40

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के डमटाल के तहत भदरोआ गांव में दो शव मिले हैं जिससे क्षेत्र मंें सनसनी फैल गई है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक महिला और पुरूष के यह शव हैं तथा यह अभी तक पता नहीं चल पाया हैं कि यह महिला और पुरूष कहां के रहने वाले है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक रतन भी मौके पर पहुंचे।
उन्होंने बताया की दो शव पुलिस ने बरामद किए हैं। इसमें से एक महिला और एक पुरुष है। अभी तक इन शवों शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए नूरपुर अस्पताल में रखा  है तथा पुलिस आगामी कार्रवाई में जुट गई है।