पड़ोसी राज्य हरियाणा ने लगाया एक सप्ताह का पूर्ण लॉकडाउन, गृह मंत्री अनिल विज ने ट्वीट कर दी जानकारी 

0
2
सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर

आदर्श हिमाचल ब्यूरो 

शिमला। हिमाचल प्रदेश के पड़ोसी राज्य हरियाणा मे 3 मई से एक सप्ताह का पूर्ण लॉकडाउन लगाया गया है। हरियाणा सरकार के गृह मंत्री अनिज विज ने ट्वीट के माध्य्म से यह जानकारी दी हैं। दिल्ली सरकार के बाद अब हिमाचल के बेहद करीबी पड़ोस हरियाणा में भी पूर्ण बंदी हो गई हैं। हरियाणा प्रदेश सरकार ने कोरोना के दिन प्रतिदिन बढ़ते मामलों को देखते हुए यह कठोर निर्णय लिया है। जारी नए आदेशों के तहत 3 मई दिन सोमवार से अगले 7 दिन तक पूरे प्रदेश में पूर्ण लॉकडाउन लगाने का निर्णय लिया है।

बता दें कि हरियाणा राज्य में पिछले मात्र 8 दिनों में एक लाख नए पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। साथ ही कुल पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 5 लाख पार कर गया है। अब प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 5 लाख 3 हजार 583 हो गई है। इनमें से अब तक कुल 4582 की जान जा चुकी है। 3 लाख 94 हजार 709 ठीक हो चुके है।

बता देें कि हिमाचल के लगभग सभी जिलों से हरियाणा राज्य में लोगो की आवाजाही रहती हैं। खास तौर से दिल्ली व चंडीगढ़ के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम की अधिकतर बसे होकर गुजरती हैं। ऐसे में अब हिमाचल से अति आवश्यक कार्य से बाहर जाने व हिमाचल में बाहर से वापिस आने के लिए लोगों को खासी मुश्किलों से गुजरना पड़ सकता हैं। सनद रहे कि इससे पहले दिल्ली सरकार ने भी पूर्ण लॉकडाउन लगा रखा हैं। जिसे बीते कल ही एक सप्ताह के लिए और आगे बढ़ाया गया हैं।