आदर्श हिमाचल ब्यूरो
शिमला। प्रत्येक हिमचलवासियों के हृदय में राज करने वाले राजा साहब हमारे बीच नहीं रहे। आपका शरीर अवश्य चला गया है लेकिन आपके निष्कलंक और न्यायप्रिय राजनीतिक सिद्धान्त सदैव पथ प्रदर्शक के रूप में हमारे लिए अमर रहेंगे। श्रद्धाजंलि देने हॉली लॉज पहुँचे भाजपा चौपाल मंडल के आईटी सह-प्रभारी सुरेश डमाल ने ये शब्द कहे।
उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह ने दशकों तक जननायक के रूप हिमाचल की सेवा निःस्वार्थ भाव से सेवा की है। हिमाचल की राजनीति में राजा वीरभद्र और नरेंद्र बरागटा जैसे जननायक नेताओं का जाना एक बड़ी क्षति है जो कभी पूरी नही होगी। वीरभद्र जैसे जननायकों को लोग युगों-युगों तक याद रखेंगे। राजा वीरभद्र सिंह के निधन के साथ ही आज एक राजनीतिक युग का भी अंत हो गया है। उन्होंने भगवान से दिवंगत की आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने की प्राथना की।