सैंज: समाजिक संस्था सौहार्द विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों को सम्मानित करेगी. 22 अक्टूबर को सैंज में आयोजित होने वाले सामारोह में सैंज घाटी में बेहतरिन उपलब्धियां प्राप्त करने वालों को थोलू राम मेमोरियल सौहार्द पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. संस्था की अध्यक्ष रोहिणी चौधरी ने बताया कि यह पुरस्कार उन लोगों को दिए जा रहे हैं, जिन्होने अपने केरियर की शुरूआत शुन्य से कर बुलंदियां हासिल की है. इस बार सैंज के ओम प्रकाश ठाकुर को समाजिक सौहार्द पुरस्कार, बनोगी के आलम पोर्ले को पत्रकारिता सौहार्द पुरस्कार, चकुरठा की खिला देवी को खेल सौहार्द पुरस्कार, प्रसिद्व शहनाई वादक चंदे राम को संगीत पुरस्कार और देहुरीधार पंचायत पुर्व प्रधान की निर्मला देवी को बेहतरिन जनप्रतिनिधि पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. रोहिणी चौधरी ने बताया कि घाटी के प्रसिद्व समाजसेवी थोलू राम की समृति में दिए जाने वाले इन पुरस्कारों का उदेश्य विभिन्न क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को प्रोत्साहित करना है. उन्होने बताया कि स्वर्गीय थोलू राम ने अपने जीवन की शुरूआत शुन्य से कर बुलंदिया हासिल की थी और वह समाजिक सौहार्द की मिसाल थे. बीते वर्ष 22 अक्टूबर को उनका स्वर्गवास होने के बाद उनकी समृति में सौहार्द संस्था समाजिक कार्य कर रही है. अपने क्षेत्र में उंचाईयों पर पहुंचे घाटी के समाजसेवी, लेखक, खिलाडी, कलाकार और जनप्रतिनिधियों को इस कडी में पुरस्कृत किया जा रहा है.
Shoolini University
Latest article
रिन्यूएबल एनर्जी की ओर तेज़ी से बढ़ना अब आर्थिक मजबूरी
आदर्श हिमाचल ब्यूरों रिपोर्ट
शिमला । मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर अब सीधे ऊर्जा बाज़ार पर दिखने लगा है। ईरान के आसपास हालात...
प्रदेश में शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए 2000 करोड़ रुपये होंगे खर्च- मुख्यमंत्री
आदर्श हिमाचल ब्यूरों
ऊना । कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के प्रवास के दौरान 14.92 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली तुरकाल पंगा पेयजल की योजना...
प्रदेश में एंट्री फीस की वृद्धि को लेकर भी मुख्यमंत्री के तर्क हास्यास्पद
आदर्श हिमाचल ब्यूरों ।
शिमला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री हर दिन अपने बयान से अपनी किरकिरी करवाते...











