शिमला : हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर बीटेक, बी-आर्क, बी-फार्मेसी, बीएससी, एमबीए, एमसीए, एमटेक, एम-फार्मेसी, एमएससी भौतिक विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान, पीजी डिप्लोमा योग में खाली सीटों को भरने के लिए अब 15 से 17 नवंबर तक स्पॉट काउंसलिंग करवाएगा। इन विषयों में विद्यार्थियों के दाखिला लेने के लिए तकनीकी विवि ने ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया अमल में लाई थी, जिसके बाद कई निजी और सरकारी शिक्षण संस्थानों में सीटें खाली रह गई हैं। तकनीकी विवि के अधिष्ठाता शैक्षणिक प्रो. राजेंद्र गुलेरिया ने कहा इन विषयों में खाली सीटों का ब्योरा तकनीकी विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध है। स्पॉट काउंसलिंग में भाग लेने के लिए पात्र विद्यार्थियों को संबंधित शिक्षण संस्थान में सुबह 11 बजे आना होगा। जो अभ्यर्थी पहले ऑनलाइन काउंसलिंग के किसी भी दौर में भाग ले चुके थे और चयनित या चयनित नहीं थे या किसी भी कारण से शामिल नहीं हुए थे। उन सभी अभ्यर्थियों को संबंधित संस्थानों में निर्धारित तिथि और समय के अनुसार अपने सभी मूल प्रमाण पत्रों के साथ उपस्थित होना पड़ेगा। इसके अलावा जिन अभ्यर्थियों ने पहले काउंसलिंग के लिए आवेदन नहीं किया था और आवेदन फीस नहीं भरी थी, उन्हें 1550 रुपये फीस भी जमा करवानी होगी। अगर किसी अभ्यर्थी को सीट प्राप्त होती है, तो उन्हें विश्वविद्यालय के सभी शुल्क उसी समय देकर सीट पक्की करवानी होगी। स्पॉट काउंसलिंग में भाग लेने से पूर्व सभी अभ्यर्थी न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के लिए हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय प्रवेश विवरण पुस्तिका के अध्याय-2 को अच्छी तरह पढ़ लें। जो कि विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
Shoolini University
Latest article
व्यक्तित्व विकास और मानवीय क्षमता पर GDC ठियोग में विशेष कार्यशाला
आदर्श हिमाचल ब्यूरों
ठियोग । महाविद्यालय ठियोग में विद्यार्थियों के समग्र व्यक्तित्व विकास, मानवीय क्षमताओं की पहचान, करियर जागरूकता तथा भविष्य की आवश्यकताओं के...
सात वर्षीय याशाक भाटेरिया ने लॉजिकिड्स ओलंपियाड में हासिल की पांचवीं अंतरराष्ट्रीय रैंक
आदर्श हिमाचल ब्यूरों
शिमला ।ऑकलैंड हाउस स्कूल फॉर बॉयज़, शिमला के कक्षा पहली के सात वर्षीय छात्र याशाक भाटेरिया ने लॉजिकिड्स ओलंपियाड 2025-26 के...
पीएमएफएमई योजना में हिमाचल प्रदेश द्वितीय रनर-अप, दो अधिकारियों को मिला सम्मान
आदर्श हिमाचल ब्यूरों
नई दिल्ली/शिमला । भारत सरकार के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय द्वारा 24-25 अगस्त को इंडिया हैबिटेट सेंटर, नई दिल्ली में आयोजित...











