कुल्लू: कुल्लू जिला मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर बजौरा के हाट पंचायत में ब्यास नदी के किनारे एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ है पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक महिला ने नीले रंग का सूट पहना है और महिला का कद 5 फुट से इससे ज्यादा रहा है पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में पहचान के लिए रखा है एसएचओ भुंतर सुनील सांख्यान् ने बताया कि सुबह सवेरे बजौरा के समीप सूचना मिली थी व्यास नदी के किनारे एक अज्ञात महिला का शव पड़ा है। उन्होंने कहा भुंतर पुलिस की टीम ने अज्ञात महिला के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर सभी पुलिस थाना चौकियों को इसकी सूचना दी है उन्होंने कहा कि मृतक महिला की उम्र 35 साल के बीच में लग रही है और महिला के सिर में चोट के निशान भी है उन्होंने कहा कि ऐसे में आशंका है कि महिला ने नदी में छलांग लगाई हो जिसके बाद शव तैरते हुए बजौरा हाट पंचायत के समीप व्यास नदी के किनारे बरामद हुआ है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि अज्ञात महिला की पहचान के लिए सब क्षेत्रीय स्तर कुल्लू के शवगृह में रखा है जहां पर महिला की शिनाख्त के लिए संपर्क करें।
Shoolini University
Latest article
लोकतंत्र और संविधान की आड़ में हिंसा एवं अराजकता को संरक्षण देना कांग्रेस की...
आदर्श हिमाचल ब्यूरों
शिमला। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल ने कांग्रेस और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की राजनीतिक कार्यशैली...
वीरभद्र सिंह ने राजनीति में ही नहीं, प्रदेशवासियों के दिलों पर भी किया राज...
आदर्श हिमाचल ब्यूरों
रामपुर । बुशहर स्पोर्ट्स कल्चर एंड एनवायरनमेंट एसोसिएशन की ओर से आयोजित विशेष कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की...
शिमला में जलवायु-अनुकूल पादप स्वास्थ्य एवं सतत कृषि पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन
शिमला । ‘जलवायु सहनशीलता, खाद्य सुरक्षा एवं सतत कृषि के लिए अगली पीढ़ी की पादप स्वास्थ्य रणनीतियाँ’ विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का...











