शिमला: गुरुवार को कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के फागू से संबंध रखने वाले राजेश वर्मा को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस मीडिया कमेटी और सोशल मीडिया कमेटी का संयाेजक बनाया गया है। राजेश वर्मा पिछले काफी समय से कांग्रेस से जुड़े हुए हैं। वह पूर्व में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के महासचिव लंबे समय तक रहें। उनके पश्चात उनके कार्यों को देखते हुए उन्हें जिला कांग्रेस कमेटी शिमला ग्रामीण में महासचिव व् मिडिया प्रभार देख रहे थे। संगठन में उनके बढ़िया कामकाज को देखते हुए आलाकमान ने उन्हें पदोन्नत कर इस महत्वपूर्ण प्रदेश स्तरीय कमेटी में जगह दी है। राजेश वर्मा ने पार्टी हाईकमान द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी के लिए प्रदेश नेतृत्व और आलाकमान का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि वह इस जिम्मेदारी को ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से निभाने की वो भरपूर कोशिश करेंगे। राजेश वर्मा ने अपनी तैनाती के लिए राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला, प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप राठौर, कमेटी के चेयरमैन आश्रय शर्मा महासचिव यशवंत छाजटा, प्रदेश कांग्रेस प्रशिक्षण विभाग प्रेरक हरिकृष्ण हिमराल , जिला शिमला शहरी अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया है।
Shoolini University
Latest article
ऑकलैंड हाउस स्कूल की छात्राओं का वैश्विक गौरव, प्रतिष्ठित जॉन लॉक ग्लोबल एसे प्राइज़...
आदर्श हिमाचल ब्यूरों
शिमला । ऑकलैंड हाउस स्कूल के लिए अत्यंत हर्ष और गर्व का विषय है कि कक्षा XII की छात्राएँ प्रीथा डोगरा तथा...
सरदार पटेल ने राजनीतिक सीमाओं का ही नहीं, आधुनिक भारत की संस्थागत चेतना का...
आदर्श हिमाचल ब्यूरों
शिमला। दिल्ली उच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति डॉ. स्वर्ण कांता शर्मा ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र-निर्माण संबंधी योगदान को केवल...
मुख्यमंत्री लगातार बोल रहे झूठ, आरटीआई के जवाब ने ही खोली उनके दावों की...
आदर्श हिमाचल ब्यूरों
शिमला । हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री को झूठ के सहारे जनता को गुमराह करने...








