शिमला: गुरुवार को कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के फागू से संबंध रखने वाले राजेश वर्मा को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस मीडिया कमेटी और सोशल मीडिया कमेटी का संयाेजक बनाया गया है। राजेश वर्मा पिछले काफी समय से कांग्रेस से जुड़े हुए हैं। वह पूर्व में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के महासचिव लंबे समय तक रहें। उनके पश्चात उनके कार्यों को देखते हुए उन्हें जिला कांग्रेस कमेटी शिमला ग्रामीण में महासचिव व् मिडिया प्रभार देख रहे थे। संगठन में उनके बढ़िया कामकाज को देखते हुए आलाकमान ने उन्हें पदोन्नत कर इस महत्वपूर्ण प्रदेश स्तरीय कमेटी में जगह दी है। राजेश वर्मा ने पार्टी हाईकमान द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी के लिए प्रदेश नेतृत्व और आलाकमान का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि वह इस जिम्मेदारी को ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से निभाने की वो भरपूर कोशिश करेंगे। राजेश वर्मा ने अपनी तैनाती के लिए राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला, प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप राठौर, कमेटी के चेयरमैन आश्रय शर्मा महासचिव यशवंत छाजटा, प्रदेश कांग्रेस प्रशिक्षण विभाग प्रेरक हरिकृष्ण हिमराल , जिला शिमला शहरी अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया है।
Shoolini University
Latest article
तीन दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव में संगीत, नृत्य, एंकरिंग और फैशन प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने...
आदर्श हिमाचल ब्यूरों
सोलन । शूलिनी यूनिवर्सिटी के वार्षिक अंतर-विभागीय सांस्कृतिक उत्सव ‘मंचतंत्र 2026’ में फार्मास्युटिकल साइंसेज फैकल्टी ने ओवरऑल ट्रॉफी जीती, जबकि फैकल्टी ऑफ़...
राहुल गांधी के पास आरोपों का शोर है, लेकिन सबूतों के नाम पर शून्य...
आदर्श हिमाचल ब्यूरों
दिल्ली/शिमला भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को नई दिल्ली स्थित पाटी के...
ग्रुप मेडिकल कवर से रिटेल हेल्थ इंश्योरेंस तक का सफर: इन बातों को जानना...
्
आदर्श हिमाचल की विशेष रिपाट लेखक - अमरनाथ सक्सेना, चीफ टेक्निकल ऑफिसर - कमर्शियल, बजाज जनरल इंश्योरेंस लिमिटेड (पूर्व नाम बजाज आलियांज़ जनरल इंश्योरेंस...










