जुब्बल: पूर्व मंत्री दिवंगत नरेंद्र बरागटा और उनके पुत्र चेतन बरागटा के खिलाफ सोशल मीडिया में युवा कांग्रेस की आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ भाजपा भड़क गई है। इसको लेकर बुधवार को कोटखाई पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया गया है। टिप्पणी में जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल किया गया है। इससे खफा भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कोटखाई में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान जमकर नारेबाजी के साथ कांग्रेस का पुतला भी फूंका गया। बीते मंगलवार को युवा कांग्रेस जुब्बल के फेसबुक पेज पर दिवंगत नरेंद्र बरागटा और चेतन बरागटा पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी।
जातिसूचक शब्द का प्रयोग किया गया। इससे अनुसूचित जाति वर्ग और भाजपा कार्यकर्ता भड़क गए। भाजपा अनुसूचित जाति प्रदेश मोर्चा के कोषाध्यक्ष राकेश डोगरा, सतीश हैमटा, मोतीलाल, राजिव मेहता और गोपी लाल ने बताया गया कि कांग्रेस जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। जिससे अनुसूचित जाति के प्रत्येक व्यक्ति का अपमान हुआ है। कोटखाई पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया गया है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई है। पुलिस थाना कोटखाई के प्रभारी मदन लाल ने बताया कि कोटखाई पुलिस थाने में शिकायत आई है। इस संबंध में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है