नई दिल्ली: भारतीय फुटबॉल महासंघ का नया अध्यक्ष पूर्व गोलकीपर कल्याण चौबे को बनाया गया है। आज नई दिल्ली में महासंघ के चुनाव में उन्होंने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान बाइचुंग भूटिया को हराया। महासंघ के अध्यक्ष पद के लिए इन दोनों में सीधी टक्कर हुई। महासंघ के शीर्ष तीन पदों के लिए वोटिंग हुई, जिसमें चौबे को 33 वोट पड़े, जबकि भूटिया को सिर्फ अपना ही वोट मिला। कल्याण चौबे बंगाल में भाजपा के नेता हैं। उन्हें सभी राज्यों ने एकपक्षीय वोटिंग करके नया अध्यक्ष नियुक्त किया। महासंघ का नया उपाध्यक्ष एन. ए. हैरिस को नियुक्त किया गया है। जबकि शाह जी प्रभाकरण को महासचिव बनाया गया है। महासंघ के नए कोषाध्यक्ष अजय किप्पा निर्वाचित हुए हैं। नई कार्यकारिणी में छह पूर्व खिलाड़ी कार्यकारिणी में शामिल होंगे, जिनमें चार पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। महासंघ की 14 सदस्यीय कार्यकारिणी सदस्यों में हिमाचल प्रदेश से दीपक शर्मा को सदस्य नियुक्त किया गया है। उत्तर भारत से तीन कार्यसमिति सदस्य बनाए गए हैं। जिनमें पंजाब से विजय बाली तथा उत्तराखंड से आरिफ अली शामिल हैं। शेष कार्यसमिति सदस्यों में अनिल कुमार पी, लंघिंगलोवा हमर, दिलीप सिंह शेखावत, ललित चौधरी, सैईद इम्तियाज हुसैन, इयूगेनेसन ल्यंदोह, अमित चौधरी, हरजिंद्र सिंह, मूलराज चुदासामा, एस धनासेगर शामिल हैं।
Shoolini University
Latest article
हिमाचल के विकास, सड़क एवं राजमार्ग और संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर हुई...
आदर्श हिमाचल ब्यूरो
शिमला/ नई दिल्ली । हिमाचल प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन...
बागवानों की बढ़ी मुश्किलें, MIS के लंबित भुगतान को लेकर सरकार पर उठे सवाल...
आदर्श हिमाचल ब्यूरों
शिमला। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज ने हिमाचल प्रदेश सरकार की बागवानी नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश के सेब...
एएचएस में सीनियर सेक्शन स्पीच डे 2026 का आयोजन
आदर्श हिमाचल ब्यूरों
शिमला,। आकलैड हाउस स्कूल, शिमला में गुरुवार को वार्षिक सीनियर सेक्शन स्पीच डे 2026 का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों की...











