नई दिल्ली: भारतीय फुटबॉल महासंघ का नया अध्यक्ष पूर्व गोलकीपर कल्याण चौबे को बनाया गया है। आज नई दिल्ली में महासंघ के चुनाव में उन्होंने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान बाइचुंग भूटिया को हराया। महासंघ के अध्यक्ष पद के लिए इन दोनों में सीधी टक्कर हुई। महासंघ के शीर्ष तीन पदों के लिए वोटिंग हुई, जिसमें चौबे को 33 वोट पड़े, जबकि भूटिया को सिर्फ अपना ही वोट मिला। कल्याण चौबे बंगाल में भाजपा के नेता हैं। उन्हें सभी राज्यों ने एकपक्षीय वोटिंग करके नया अध्यक्ष नियुक्त किया। महासंघ का नया उपाध्यक्ष एन. ए. हैरिस को नियुक्त किया गया है। जबकि शाह जी प्रभाकरण को महासचिव बनाया गया है। महासंघ के नए कोषाध्यक्ष अजय किप्पा निर्वाचित हुए हैं। नई कार्यकारिणी में छह पूर्व खिलाड़ी कार्यकारिणी में शामिल होंगे, जिनमें चार पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। महासंघ की 14 सदस्यीय कार्यकारिणी सदस्यों में हिमाचल प्रदेश से दीपक शर्मा को सदस्य नियुक्त किया गया है। उत्तर भारत से तीन कार्यसमिति सदस्य बनाए गए हैं। जिनमें पंजाब से विजय बाली तथा उत्तराखंड से आरिफ अली शामिल हैं। शेष कार्यसमिति सदस्यों में अनिल कुमार पी, लंघिंगलोवा हमर, दिलीप सिंह शेखावत, ललित चौधरी, सैईद इम्तियाज हुसैन, इयूगेनेसन ल्यंदोह, अमित चौधरी, हरजिंद्र सिंह, मूलराज चुदासामा, एस धनासेगर शामिल हैं।
Shoolini University
Latest article
खनेरी नर्सिंग हॉस्टल में टीबी को लेकर फैल रही जानकारी भ्रामक, केवल 2 छात्राएं...
आदर्श हिमाचल ब्यूरों
शिमला । महात्मा गांधी मेमोरियल स्वास्थ्य सेवाएं संस्थान (MGMSC), खनेरी (रामपुर) के नर्सिंग हॉस्टल में टीबी मामलों को लेकर कुछ मीडिया...
रोहित ठाकुर ने आईजीएमसी में सड़क दुर्घटना में घायल शिक्षकों का जाना कुशल-क्षेम, मृतकों...
आदर्श हिमाचल ब्यूरो
शिमला । शिक्षा मंत्री ने सड़क दुर्घटना में घायल शिक्षकों का जाना कुशल-क्षेमशिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने इंदिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय...
इंदिरा गांधी सुख सम्मान निधि के भरवाए गए 10 लाख फॉर्म्स का हिसाब मांग...
आदर्श हिमाचल ब्यूरों
शिमला । मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन वाली सुख की सरकार को बने साढ़े तीन साल...











