ऊना: प्राकृतिक और मानव निर्मित आपदाओं से बचाव बारे जागरूक करने के लिए 16 से 30 सितंबर तक जिला के विभिन्न स्थानों पर एनडीआरएफ की टीम सामुदायिक अभ्यास करवाएंगी। यह जानकारी देते हुए जिला आपदा प्रबंधन एवं प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि एनडीआरएफ की टीम द्वारा 16 सितंबर को जिला मुख्यालय पर जिला आपदा प्रबंधन के अधिकारियों के साथ प्रातः 11 बजे बैठक कर जिला में पिछले पांच वर्षों की हुई प्राकृतिक एवं अप्राकृतिक घटनाओं संबंधित जानकारी एकत्रित की जाएगी। इसी कड़ी में 17 सितंबर को हंडोला से जगतखाना रोड़ का फील्ड दौरा होगा जबकि 19 सितंबर को गर्वन्मेंट आईटीआई ऊना में छात्राओं के लिए जागरूक करेंगे। 20 सितंबर को ल्यूमिनस पाॅवर टैक्नोलाॅजी प्राईवेट लिमिटेड गगरेट, 21 सितंबर को राजकीय डिग्री काॅलेज दौलपुर, 22 सितंबर बजे महाराणा प्रताप डिग्री काॅलेज अंब, 23 सितंबर को अंब से मैड़ी रोड पर दुर्घटना संभावित क्षेत्र का दौरा करेंगे। एनडीआरएफ की टीम द्वारा 24 सितंबर को माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर, 26 सितंबर को बजे राजकीय आईटीआई बंगाणा, 27 सितंबर को प्रातः 10. गोविंद सागर झील में डूबने वाले संभावित दुर्घटना क्षेत्र का दौरा करेंगे। 28 सितंबर को न्यासा मल्टीप्लास्ट और वर्धमान इस्पात उद्योग गांव बाथड़ी का दौरा करेंगे। इसके अलावा 29 सितंबर को राजकीय डिग्री काॅलेज खड्ड और 30 सितंबर को स्वां पुल घालूवाल और ऊना हरोली लिंक ब्रिज का दौरा करेगी।
Shoolini University
Latest article
हरित सवारी से डीजल बसों की अपेक्षा निगम को 24 दिन में 19,31,955 रुपए...
आदर्श हिमाचल ब्यूरो
शिमला । मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की दूरगामी सोच से प्रदेश में स्वच्छ और हरित सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने...
बाबा बोदल शाह मंदिर के दंगल मैदान के विकास को 25 लाख : मुकेश...
आदर्श हिमाचल ब्यूरों
ऊना। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली उपमंडल के लोअर भदसाली स्थित बाबा बोदल शाह मंदिर के दंगल मैदान के विकास के...
“नशामुक्त भारत मोदी की गारंटी”—पंजाब पहुंचे जयराम ठाकुर, नशे के खिलाफ जनभागीदारी का किया...
,आदर्श हिमाचल ब्यूरों
नंगल/श्री आनंदपुर साहिब/गढ़शंकर । पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर पंजाब के दौरे पर रहे। इस दौरान वह नंगल, श्री...











