धर्मपुर: भाजपा ने अपने 62 उम्मीदवार मैदान में उतर दिए हैं मगर इसी के साथ ही भाजपा में बगावत के सुर सुनाई देने लगे हैं। प्रदेश में चुनावी माहौल बना हुआ है और आगामी 12 नवंबर को मतदान का दिन मुकर्रर है। इसी के चलते विभिन्न दलों ने अपने उम्मीदवार भी मैदान में उतर दिए हैं और भाजपा के खेमे में भी कई सीटों पर बागी सुर उग्र हो गए हैं।
दरअसल बजापा ने टिकट की घोषणा की तो धर्मपुर सीट से भाजपा सरकार में मंत्री महेंद्र सिंह के पुत्र रजत ठाकुर को बजपा का टिकट मिला मगर यहां भाजपा को पार्टी सदस्यों से ही बागी तेवरों को देखना पढ़ा। टिकट की घोषणा के बाद मंत्री महेंद्र ठाकुर की बेटी वंदना गुलेरिया ने पार्टी ने नाराज़ होकर महिला मोर्चा महामंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। टिकट न मिलने पर वंदना गुलेरिया ने सोशल मीडिया के जरिए अपने दुख का इजहार किया सोशल मीडिया पर अपने इस्तीफे की पोस्ट डालते हुए लिखा कि “परिवारवाद में हर बार बेटियों की ही बलि क्यों ली जाती है?” और इसी के साथ ही वंदना गुलेरिया के समर्थन में भाजपा के 55 कार्यकर्ताओं ने भी दिया इस्तीफा दे दिया। हालांकि बाद में उनके फेसबुक पेज पर ये पोस्ट नजर नहीं आई।