आदर्श हिमाचल ब्यूरो
शिमला। उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने फागु में मुख्य सेब नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
उन्होंने कहा कि लगभग एक माह के भीतर सेब सीजन शुरू होने वाला है और इसी दृष्टि से आज मुख्य सेब नियंत्रण कक्ष में की जाने वाली तैयारियों के संदर्भ में व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
उन्होंने कहा कि नियंत्रण कक्ष में सेब सीजन के दौरान बागवानी, राजस्व, पुलिस एवं पंचायती राज विभाग से स्टाफ को प्रतिनियुक्त किया जाता है। उन्होंने इस संदर्भ में संबंधित अधिकारियों को प्रतिनियुक्त होने वाले स्टाफ की सूची जल्द तैयार कर एक मॉक ड्रिल का आयोजन करने के निर्देश दिए ताकि सेब सीजन का सुचारू रूप से संचालन किया जा सके।
यह भी पढ़े:- इस दिन ऊना दौरे पर रहेंगे राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला, उपयुक्त ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश
उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि मुख्य नियंत्रण कक्ष में सेब के पीक सीजन के दौरान ट्रकों की कतारें न लगे ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
उन्होंने कहा कि वैली ब्रिज का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर चालू है जिसे जल्द ही पूर्ण कर लोगों के आवागमन के लिए बहाल किया जायेगा।