विधानसभा मानसून सत्र के चौथे दिन विपक्ष का सदन से वॉकआउट, जानिए क्यों?

0
3

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

 

शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन गुरुवार सदन में लोकनिर्माण और अन्य विभागों में भुगतान रोकने का आरोप लगाकर विपक्ष ने सदन में जमकर हंगामा किया। इसके बाद नारेबाजी करते हुए भाजपा विधायक सदन से बाहर चले गए।

यह भी पढ़े:- हिमाचल विधानसभा में सरकारी प्रस्ताव पारित, केंद्र सरकार से 12 हजार करोड़ के राहत पैकेज की मांग

चौथे दिन आज सदन में प्राइवेट मेंबर्स डे है। इस मौके पर गैर सरकारी सदस्य संकल्प प्रस्तुत किए जाएंगे। विधायक अपने क्षेत्र या अन्य संबंधित मसलों को उठाएंगे। इसके अलावा आज चार विधेयकों को भी सदन के पटल पर रखा जाना है। ये विधेयक हिमाचल प्रदेश सड़क की ओर से कतिपय माल के वहन पर कराधान संशोधन विधेयक-2023, हिमाचल प्रदेश नगरपालिका सेवा संशोधन विधेयक-2023, हिमाचल प्रदेश माल व सेवा कर कर द्वितीय संशोधन विधेयक 2023 और भारतीय स्टांप हिमाचल प्रदेश संशोधन विधेयक 2023 होंगे। इनके अलावा दो अन्य विधेयकों हिमाचल प्रदेश निरसन विधेयक 2023 और हिमाचल प्रदेश कृषि, औद्यानिकी और वानिकी विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक 2023 को पारित करने का भी प्रस्ताव किया जाना है।