सदन में हिमाचल प्रदेश कृषि, औद्यानिकी, वानिकी विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक 2023 पारित, विपक्ष ने किया विरोध

बोले.... चुने हुए प्रतिनिधियों को सदन के भीतर बोलने का नहीं दिया समय, विश्व विद्यालय को विभाग की तरह चलाना चाहती है सरकार

सदन में हिमाचल प्रदेश कृषि, औद्यानिकी, वानिकी विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक 2023 पारित, विपक्ष ने किया विरोध
सदन में हिमाचल प्रदेश कृषि, औद्यानिकी, वानिकी विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक 2023 पारित, विपक्ष ने किया विरोध

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

Ads

 

शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा में कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने कृषि,औद्यानिकी, वानिकी विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक 2023 चर्चा और पारण के लिए रखा।इस विधेयक पर विपक्ष ने ऐतराज दर्ज किया और इसमें संशोधन पर बोलने के समय मांगा। लेकिन विधान सभा अध्यक्ष ने समय नहीं दिया जिस पर नाराज़ विपक्ष ने सदन के भीतर नारेबाजी की और वेल में जाकर भी हों हल्ला किया लेकिन पक्ष ने बहुमत के साथ विधेयक को पारित कर दिया जिस पर विपक्ष ने सदन की कार्यवाही से वॉकआउट कर दिया।

 

यह भी पढ़े:- गोंदपुर बुल्लां में अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस पर स्वच्छता ही सेवा एवं पोषण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार विश्व विद्यालय की स्वायतता को खत्म करने के लिए लिए सदन में इस विधेयक को लाई है।जिस पर विपक्ष कर विधायको को सदन के भीतर बोलने तक के लिए समय तक नहीं दिया गया यह तानाशाही है और सुक्खू सरकार विश्व विद्यालय को विभागों और कॉलेजों को तरह चलाना चाहती है जो बर्दाश्त नहीं होगा। विश्व विद्यालय स्वायत संस्थान होते हैं केंद्र सरकार भी विश्वविद्यालयों को चलाने के लिए धन देती है।

 

प्रदेश सरकार राज्यपाल की शक्तियों में भी हस्तक्षेप कर रही है।संशोधन के अनुसार प्रदेश सरकार की सलाह पर कुलाधिपति को दोनों उपकुलपतियों की नियुक्ति करनी होगी जो की सरासर ग़लत है इसका विपक्ष ने विरोध किया है और सदन की कार्यवाही से वॉकआउट किया है।