आदर्श हिमाचल ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश पॉवर कॉरपोरेशन ने किन्नौर जिले में सतलुज नदी पर 450 मैगावॉट क्षमता की निर्माणाधीन शोंगटोेंग कड़छम जल विद्युत परियोजना ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। इस परियोजना की मुख्य सुंरग के एडिट-प्प् और एडिट-प्प्प् को जोड़कर परियोजना प्रबंधन में एक महत्वपूर्ण पड़ाव हासिल किया है। इन एडिटस के उत्खनन के दौरान विषम भूगर्भीय कठिन परिस्थितियों एवं 45 से 57 डिग्री सेंटाग्रेड तापमान के बावजूद एच.पी.पी.सी.एल. ने यह लक्ष्य हासिल किया।
यह भी पढ़ें: राज्यपाल ने राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर किए चिकित्सक सम्मानित
इस परियोजना की 7.7 किलोमीटर लम्बी मुख्य सुरंग में से 6.1 किलोमीटर सुरंग की खुदाई पूरी हो चुकी है और परियोजना के पॉवरहाऊस और टंªासफार्मर केवरन खुदाई का कार्य भी पूर्ण कर लिया गया है। शोंगटोेंग-कड़छम जल विद्युत परियोजना हिमाचल प्रदेश पॉवर कॉरपोरेशन की एक महत्वपूर्ण परियोजना है जिसका निर्माण रन-ऑॅफ-द-रीवर परियोजना के प्रारूप में सतलुज नदी पर किया जा रहा है। इस परियोजना का डाइवरजन बैराज पोवारी ग्राम के समीप स्थित है। परियोजना का निर्माण ई.पी.सी. इंजीनियरिंग प्रोक्योरमेंट और कन्सट्रक्शन ड के माध्यम से किया जा रहा है।
उपलब्धि: शोंगटोेंग -कड़छम जल विद्युत परियोजना ने हासिल की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि
केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम की भागीदारी के बिना राज्य सरकार की अब तक की सबसे बड़ी जल विद्युत परियोजना है शोंगटोेंग -कड़छम
Ads