भट्‌ठाकुफर फल मंडी में लैंड स्लाइड होने से सेब की पेटियां दबी ,उपायुक्त शिमला पंहुचे मौके पर 

0
352

आदर्श हिमाचल ब्यूरो
शिमला। राजधानी की भट्टाकुफर फल मंडी में लैंडस्लाइड होने से हड़कंप मच गया है। उपायुक्त शिमला टीम सहित जिला प्रशासन मौके पर पंहुच चुके हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार पहाड़ी से अचानक फल मंडी की छत पर पत्थर गिरने लगे जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। देखते ही देखते मलबा छत पर आ गया जिस कारण से वहां रखीं सेब की पेटियां दब गई। जबकि लोग पहले ही सजग होकर बाहर आ गए थे। फिलहाल प्रशासन के मुताबिक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। मलबे को हटाने का काम शुरू कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें: युवा कांग्रेस ने ग्राम पंचायत हंसताड़ी में किया वृक्षारोपण
वहीं आढ़तियों का आरोप है कि यहां आए दिन पहाड़ियों से मलबा और पत्थर नीचे गिरता रहता है लेकिन प्रशासन ने इसकी कोई सुध नहीं ली। लोगों के सतर्क रहने के कारण बड़ा हादसा टल गया। आढ़तियों का कहना है कि प्रशासन को पहले से इस बारे में उचित कदम उठाने चाहिए थे। अगर प्रशासन पहले मुस्तैदी दिखाता तो आज होने वाले बड़े नुकसान से बचा जा सकता था।
वहीं घटना की सूचना मिलते ही उपायुक्त शिमला अमित कश्यप टीम के साथ मौके पर पंहुचे और मुकसान का जयाजा ले अधिकारियों को उचित दिशआ-निर्देश भी दिए।
 
 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here