गुवाहाटी: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज शुक्रवार को असम के मुख्यमंत्री डॉ. हेमंत बिस्वा सरमा से असम के गुवाहाटी में मुलाकात की।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश और असम दोनों की स्थलाकृति समान है और दोनों राज्यों की विकास
संबंधी आवश्यकताएं भी समान हैं।
इसको केंद्र में रखते हुए दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों के बीच आपसी हितों के विभिन्न मुद्दों पर भी विस्तृत चर्चा हुई। जहां असम के मुख्यमंत्री डॉ. हेमंत बिस्वा सरमा ने असम की परंपरा और संस्कृति के चिन्ह मुख्यमंत्री जयराम को समर्पित किए तो वहीं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने असम के मुख्यमंत्री को हिमाचल प्रदेश आने का न्योता भी दिया।











