Home Blog Page 2416

कोरोना अपटेड: चार साल की बच्ची समेत प्रदेश में नौ नए मामले, कुल संक्रमितों का आंकड़ा पंहुचा 1092

0
आदर्श हिमाचल ब्यूरो
शिमला/हमीरपुर/कांगड़ा/मंडी। प्रदेश में बुधवार को तीन जिलों से नौ नए मामले सामने आए हैं। इनमें कांगड़ा से सात, हमीरपुर-मंडी जिले में एक-एक मामला आया है। वहीं आज चार जिलों से 31 लोग ठीक भी हुए हैं। इनमें हमीरपुर से आठ, कांगड़ा से छह, सिरमौर से तीन और सर्वाधिक 14 मरीज सोलन जिले से ठीक हुए हैं। कांगड़ा में कोविड-19 संक्रमित के संपर्क में आने से चार साल की बच्ची कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। मुंबई से लौटी कांगड़ा जिले के सेरा थाना की 33 वर्षीय महिला कोविड-19 संक्रमित पाई गई थी। महिला की चार साल की बेटी अब कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। बच्ची को कोविड सेंटर डाढ़ शिफ्ट किया जा रहा है।
दिल्ली से लौटे पलाख के 32 वर्षीय और 28 वर्षीय जीजा-साला कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। दोनों जवाली में संस्थागत क्वारंटीन थे। पानीपत से लौटा ढन मथलार का 45 वर्षीय व्यक्ति कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है। हड़सर जवाली में संक्रमित के संपर्क में आने से 43 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
यह भी पढ़ें: एसजेवीएन ने आयोजित किया ”मेरा सामाजिक दायित्व” के तहत सौहार्द 2.0 कार्यक्रम
सभी को कोविड सेंटर डाढ़ शिफ्ट किया जा रहा है। वहीं कांगड़ा में आज पांच कोरोना मरीज स्वस्थ हुए हैं। इन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
[

मंडी सदर के चलोह साइगलू का 23 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। उक्त संक्रमित 24 जून को दिल्ली से लौटा था जोकि होम क्वारंटीन में था। युवक के होम क्वारंटाइन होने की वजह से कन्टेनमेंट ज़ोन भी बनेगा।

यूवक का सैंपल 6 जुलाई को लिया गया था। उसमें कोरोना के प्रत्यक्ष लक्षण नहीं हैं। उसे कोविड केयर सेंटर ढांगसीधार शिफ्ट किया जा रहा है।
वहीं जिला हमीरपुर में एक नया मामला आया है। सीएमओ हमीरपुर डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि तहसील बड़सर के गांव जजरी का 46 वर्षीय व्यक्ति पॉजीटिव पाया गया है। वह एक जुलाई को मुंबई से आया था और संस्थागत संगरोध में था।
आज आए नए मामलों के बाद प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 1092 पर पंहुच गई है जबकि 808 लोगों के ठीक होने के बाद अब प्रदेश में एक्टिव मामले 260 रह गए हैं। बुधवार को प्रदेश की विभिन कोविड लैब्स में 1775 सैंपल्ज जांच के लिए लगाए हैं। हैं। इनमें से अभी 955 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिला मंडी, हमीरपुर में आज आए एक-एक और कांगड़ा के दो मामले पिछले कल के सैंप्लस में से हैं।

एसजेवीएन ने आयोजित किया ''मेरा सामाजिक दायित्व'' के तहत सौहार्द 2.0 कार्यक्रम

0

आदर्श हिमाचल ब्यूरो
शिमला। एसजेवीएन ने एक प्रदर्शनी-सह-आउटरीच कार्यक्रम सौहार्द 2.0 का आयोजन कारपोरेट मुख्यालय शिमला में किया। एसजेवीएन के दूरदर्शी अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नंदलाल शर्मा ने समाज के जरूरतमंद वर्गों तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए मेरा सामाजिक दायित्व है (एमएसआर) संकल्पना की शुरुआत की है।  मेरा सामाजिक दायित्व के तहत आयोजित की गई प्रदर्शनी-सह-आउटरीच कार्यक्रम सौहार्द 2.0 का मकसद एसजेवीएन के कर्मचारियों द्वारा स्‍वैच्छिक रूप से दान की गई वस्तुओं का एसजेवीएन में विभिन्न ठेकेदारों द्वारा तैनात निम्न आय वर्ग आउटसोर्स वर्कर्स के बीच वितरण करना है।
यह भी पढ़ें: सोलन में वन संपदा को नुकसान पंहुचाने की जानकारी देना पड़ भारी, शिकायतकर्ता पर जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती  
कोविड-19 के कारण उत्पन्न हुई चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, नंदलाल शर्मा ने लकी ड्रॉ के जरिए निदेशक (विद्युत), आर के बंसल, निदेशक (कार्मिक) गीता कपूर, निदेशक (सिविल), एस पी बंसल, निदेशक (वित्त), ए के सिंह तथा एसजेवीएन के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में इन वस्तुओं का वितरण किया। इस दौरान कर्मचारियों द्वारा दान किए गए 200 से ज्यादा स्मृति चिन्ह मल्टीपर्पज हॉल, शक्ति सदन, एसजेवीएन कारपोरेट मुख्यालय शिमला में प्रदर्शित किए गए थे।  सामाजिक दूरी के मानदंडों का पालन करते हुए इस प्रदर्शनी को देखने के लिए कर्मचारियों को मंजिल वार टाइम स्लॉट्स आवंटित किए गए थे।

एसजेवीएन  के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नंद लाल शर्मा कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए
एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नंद लाल शर्मा कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए
इससे पूर्व मेरा सामाजिक दायित्व (एमएसआर) के तहत सौहार्द 1.0 का आयोजन दिसंबर 2019 में किया गया था, जिसके दौरान एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, नंदलाल शर्मा को बाहरी एजेंसियों, संगठनों तथा समूहों द्वारा विभिन्न अवसरों पर भेंट किए गए 140 से ज्यादा स्मृति चिन्ह दान किए गए।

सोलन में वन संपदा को नुकसान पंहुचाने की जानकारी देना पड़ भारी, शिकायतकर्ता पर जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती  

0

आदर्श हिमाचल ब्यूरो
शिमला/सोलन। जिला सोलन में एक व्यक्ति को सरकारी भूमि पर वन संपदा को नुकसान देने की जानकारी देना भारी पड़ गया। यहां जानकारी देने वाले व्यक्ति पर जानलेवा हमला किया गया। जानकारी के अनुसार सोलन के तहसील रामशहर के मनलोगकलां गांव में सरकारी भूमि पर वन संपदा को नुकसान पहुंचाने की शिकायत करने वाले शिकायतकर्ता को बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ी है। जिन व्यक्तियों के खिलाफ शिकायतकर्ता ने वन संपदा को नुकसान पहुंचाने की शिकायत दर्ज करवाई थी, उन्हीं व्यक्तियों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में शिकायतकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गया और इस समय सिविल अस्पताल सोलन में उपचाराधीन है।

हमले में घायल शिकायतकर्ता सोलन सिविल अस्पताल में उपचाराधीन
हमले में घायल शिकायतकर्ता सोलन सिविल अस्पताल में उपचाराधीन
व्यक्ति ने मामले की शिकायत वन मंत्री गोविंद सिह ठाकुर और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से भी की थी। वन मंत्री को एक जुलाई को तो मुख्यमंत्री को इस मामले की शिकायत तीन जुलाई को  गई है। हैरानी की बात यह है कि इस मामले में अभी तक ना तो पुलिस प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाही की गई है और ना ही मामले में वन मंत्री और मुख्यमंत्री ने अभी तक कोई संज्ञान लिया है।
मामले के तहत मनलोगकलां गांव के निवासी दलीप सिंह ने इसी गांव के निवासी राकेश कुमार ओर उसके बड़े भाई रमेश कुमार जो सरकारी भूमि पर लगे पेड़ों को काट रहे थे, उसकी सूचना गुपचुप तरीके से विभाग को दी थी। उनकी शिकायत पर वन विभाग गार्ड रविंद्र ने मौके पर आकर उन पेड़ों का कटान रुकवाया था और साथ ही यह भी हिदायत दी थी कि डीमार्ककेशन के बाद ही पेड़ों को काटा जा सकता है। इस शिकायत के बाद कुछ दिन तक राकेश कुमार और रमेश कुमार ने उन पेड़ों को नहीं काटा , लेकिन उसके कुछ दिन बाद ही 17 जून को उन पेड़ों को दोबारा से काटने का काम इन दोनों भाइयों की ओर से  शुरू करवा दिया गया।
हमले में टांग पर लगी चोट
हमले में टांग पर लगी चोट
एक बार फिर से शिकायत दिलीप सिंह ने गुपचुप तरीके से वन विभाग को दी। इस मर्तबा वन विभाग कर्मचारी बीओ दिग्गल मदन लाल और गार्ड रविन्द्र कुमार मौके पर पहुंचे और उन्होंने कटान रुकवा दिया। इस बार उन्होंने लिखित में दोनों भाइयों से कागज पर हस्ताक्षर भी लिए कि वह बिना डी-मार्क एक्शन के पेड़ों को नहीं कटवाएंगे। शिकायत के बाद पेड़ों का कटान तो रुक गया लेकिन शिकायतकर्ता पर 3 दिन बाद 22 जून को राकेश कुमार और रमेश कुमार के साथ एक अन्य व्यक्ति अशोक कुमार ने जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान दिलीप सिंह के साथ उनका बेटा सुनील कुमार भी था जिस पर हमलावरों ने जानलेवा हमला किया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल बना हरेक घरों को गैस कनेक्शन देने वाला देश का पहला राज्य – अनुराग ठाकुर
इस हमले में जहां दिलीप सिंह की टांग टूट गई है तो वहीं सुनील कुमार के सिर पर भी चोटें  आई हैं। शिकायतकर्ता को शिकायत करना इतना महंगा पड़ा कि वन विभाग के कर्मचारियों की ओर से उनका नाम रमेश कुमार और राकेश कुमार को सार्वजनिक किया गया जिसके चलते कि उन पर यह जानलेवा हमला किया गया है। वहीं इस हमले के बाद दिलीप सिंह के बेटे अनिल कुमार ने फोन पर पुलिस में एफआईआर करवाई है। यहां तक की हादसे में जानलेवा हमले में घायल दिलीप सिंह और उनके बेटे अनिल कुमार भी रामशहर थाना पहुंचे जहां उनका सरकारी अस्पताल में मेडिकल करवाया गया और दोनों को सोलन रेफर कर दिया गया। लेकिन पुलिस ने राजनीतिक दबाव में आकर इस केस को अटेम्ट टू मर्डर से क्रॉस केस बनाया और आरोपियों के खिलाफ किसी तरह का कोई एक्शन नहीं लिया गया है। वहीं उन पेड़ों को भी काट कर सरकारी भूमि से उठा दिया गया।
हमले में  शिकायतकर्ता कते बेटे के सिर पर लगी चोट
हमले में शिकायतकर्ता कते बेटे के सिर पर लगी चोट
अनिल कुमार का आरोप है कि उनके पिता दिलीप सिंह और भाई बड़े भाई का नाम वन विभाग के कर्मचारियों की ओर से ही आरोपियों को बताया गया जिसके बाद उन पर जानलेवा हमला उनकी ओर से किया गया। इस मामले में पुलिस की ओर से आरोपियों पर किसी भी तरह की कार्यवाही ना होने के बाद अनिल कुमार ने मामले में वन विभाग के कर्मचारियों की ओर से शिकायतकर्ता का नाम सार्वजनिक किए जाने को लेकर शिकायत वन मंत्री के समक्ष भी लिखित रूप में दी गई है। उन्होंने वन विभाग के उन कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग
वन मंत्री से की थी और वहीं मुख्यमंत्री से मिलकर उन्होंने पुलिस की ओर से मामले में आरोपियों को बचाने और उन पर किसी तरह का कोई एक्शन ना लेने के चलते शिकायत दी थी लेकिन इन दोनों शिकायतों पर अभी तक किसी भी तरह का कोई संज्ञान नहीं लिया गया है।  उनका आरोप है कि पुलिस जहां आरोपियों को बचाने का काम कर रही है, वहीं सरकार की ओर से भी मामले में संज्ञान ना लेना यह साबित कर रहा है कि प्रदेश में वन संपदा को नुकसान पहुंचाने वालों का साथ ही सरकार और पुलिस भी देती है जबकि जो शिकायतकर्ता वन संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों की शिकायत करते है उन्हें अपनी जान भी इस तरह के हमलों में गंवानी पड़े तो उससे सरकार को कोई फर्क नहीं है।

हिमाचल बना हरेक घरों को गैस कनेक्शन देने वाला देश का पहला राज्य – अनुराग ठाकुर

0

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला। केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट अफ़ेयर्स राज्यमंत्री श्री अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश को 100% घरों को गैस कनेक्शन देने वाला देश के पहले राज्य बनने पर प्रसन्नता जताते हुए इसे केंद्र व राज्य सरकार के साझा प्रयासों का परिणाम बताते हुए इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री  जयराम ठाकुर समेत सभी प्रदेशवासियों को बधाई दी है। अनुराग ठाकुर ने कहा”स्वच्छ ईंधन, बेहतर जीवन के नारे के साथ केंद्र सरकार ने 1 मई 2016 को प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने नेतृत्व में एक सामाजिक कल्याण योजना – प्रधानमंत्री उज्जवला योजना की शुरूआत की थी।
शुरुआत में 5 करोड़ महिलाओं को मुफ़्त गैस सिलेंडर देने की इस योजना की अपार सफलता को देखते हुए इसे बढ़ा कर 8 करोड़ कनेक्शन किया गया व तय समय से पहले लक्ष्य को प्राप्त करने में हमें सफलता मिली।हिमाचल प्रदेश को भी इस योजना का पूरा लाभ मिला व 1.36 लाख परिवारों को मुफ़्त गैस के सिलेंडर इस योजना के अंतर्गत मिले।केंद्र व राज्य में भाजपा सरकार के डबल इंजन की बदौलत हिमाचल का समुचित विकास हुआ है। उज्ज्वला योजना में जिन लोगों को मुफ़्त गैस सिलेंडर नहीं मिल पाए उनके लिए प्रदेश सरकार ने हिमाचल गृहणी सुविधा योजना की शुरुआत की जिसके अंतर्गत 2.76 लाख मुफ़्त गैस कनेक्शन लोगों को बाँटे गए।इन योजनाओं के समुचित क्रियान्वयन के चलते हिमाचल प्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है, जहां शत-प्रतिशत घरों में एलपीजी गैस कनेक्शन की सुविधा उपलब्ध है।इस उपलब्धि के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर समेत सभी प्रदेशवासियों को बधाई देता हूँ”
अनुराग ठाकुर ने कहा”कोरोना आपदा से लोगों को राहत देने व हिमाचल की ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने 48 लाख से ज़्यादा लोगों को 37000 मीट्रिक टन अनाज व दालें 2 लाख 60 हज़ार उज्ज्वला गैस के सिलेंडर उपलब्ध कराए हैं। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के लिए यह योजनाएँ वरदान बनी हैं।अब उन्हें लकड़ी की तलाश में बाहर नहीं जाना पड़ता व इस से होने वाले धुंए से उन्हें निजात मिली है व अब उनका धुआँजनित बीमारियों से बचाव होगा।हिमाचल प्रदेश के सभी घरों में एलपीजी सिलेंडर आ जाने से प्रदेश सरकार के वन संरक्षण कार्यक्रम को बल मिलेगा व पर्यावरण को साफ़ व सुरक्षित रखने में काफ़ी मदद मिलेगी।

अन्तरराष्ट्रीय योग संयोजक रंजीत सिंह ने की राज्यपाल से भेंट

0

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला। अन्तरराष्ट्रीय योग संयोजक रंजीत सिंह ने त्रिगर्त दिव्य योग आश्रम के योग खिलाड़ियों के साथ  राजभवन में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से भेंट की। रंजीत सिंह ने राज्यपाल को आश्रम के विद्यार्थियों द्वारा योगाभ्यास और अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर विद्यार्थियों की उपलब्धियों और गतिविधियों से अवगत करवाया।

   राज्यपाल ने सभी योग खिलाड़ियों की सराहना करते हुए उनकी उपलब्धियों विशेषकर 13 वर्षीय आहना कौशल, जिसने 15 जून, 2020 को एक दिन के भीतर 10 अन्तरराष्ट्रीय कीर्तिमान स्थापित कर इतिहास रचा है को बधाई दी। उन्होंने कहा कि योग मन, बुद्धि और शरीर को स्वस्थ बनाकर सफल जीवन जीने की शैली है। उन्होंने कहा कि यह हमारी जीवनशैली का एक अभिन्न अंग है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस समृद्ध प्राचीन भारतीय संस्कृति को अन्तरराष्ट्रीय पहचान दिलाई है।
उन्होंने कहा कि कोरोना काल में योग अधिक प्रासंगिक है, क्योंकि इससे हमें अपनी रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायता मिलती है। उन्होंने विद्यालयों में योग को प्रोत्साहित करने पर बल दिया।

रोहडू के प्रभावशाली आम युवाओं ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन

0

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला। राजधानी शिमला के उपमंडल रोहड़ू के आम आदमी पार्टी संगठनात्मक जिला महासू की बैठक रोहड़ू में हुई जोकि करोना काल के इस दौर में चार महीने बाद हुई जिसमें रोहडू क्षेत्र के प्रभावशाली युवाओं ने संगठनात्मक जिला महासू प्रभारी विकेंद्र सूद और जिला अध्यक्ष लक्ष्मन नेगी की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी की टोपी और मफलर पहनकर सदस्यता ग्रहण की जिसमें डिसव़ानी पंचायत से अनिल शर्मा, बराड़ा गांव से बोनी रेटका, रोहडू से अंकुश ब्रांटा, गौंसारी पंचायत से सूर्य प्रकाश चतरवान, लढोट पंचायत से जगदीश और कई युवा पार्टी में शामिल हुए। बैठक मैं पार्टी के कई सदस्यों ने भाग लिया और संगठन को मजबूत करने और प्रदेश की समस्याओं के ऊपर विचार विमर्श किया।

प्रशासन ने लिया फैसला, अब ट्रक से सेब ढुलाई की दरें बढ़ी सात रूपये पेटी

0

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

आनी। उपमंडल से ट्रक द्वारा सेब की ढुलाई की दरें प्रति पेटी 7 रुपए बढ़ाने का फैसला किया गया है। ट्रक ऑपरेटर्स यूनियन और सेब उत्पादकों के साथ बैठक के बाद ये फैसला लिया गया है। सेब ढुलाई की दरें तय करने के लिए आयोजित बैठक के दौरान एसडीएम आनी चेत सिंह ने ये बात कही। उन्होंने कहा कि इस संबंध में सभी पहलुओं पर विचार के बाद आपसी सहमति से ये निर्णय लिया गया है। इस निर्णय के अनुसार अब ट्रक द्वारा सेब ढुलाई के लिए दरें 7 रुपए प्रति पेटी बढ़ जाएगी। एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन या बाहरी राज्य में जाने के लिए पिछले साल के तय भाड़े पर अब प्रति पेटी 7 रुपए किराया बढ़ जाएगा।

यह भी पढ़ेः- सोलन-पीरन-ठूंड बस सेवा बहाल न होने पर दो पंचायतों के लोग परेशान

बैठक के दौरान एसडीएम ने ट्रक ऑपरेटर्स को एहतियात बरतने, ड्राइवर को क्वारंटीन होने और ड्राइवर और ट्रक हेल्पर को बाहरी राज्यों में कम से कम लोगों से मिलने के भी निर्देश दिए ताकि कोरोना के खतरे से बचाव हो सके। ड्राइवर और हेल्पर के वापस आने पर भी क्वारंटीन को लेकर उन्होंने जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने सभी ऑपरेटर्स को ट्रक ड्राइवर का मोबाइल नम्बर, आधार कार्ड और सभी ड्राइवरों का ब्यौरा देने के लिए भी कहा। बैठक में ट्रक ऑपरेटर्स की ओर से प्रशासन को डीजल की कीमतें बढ़ने के कारण किराया बढ़ाने का तर्क दिया गया तो सेब उत्पादकों की ओर से दरों में जायज बढ़ौतरी की मांग की। इसके बाद प्रशासन ने प्रति पेटी 7 रुपए किराया बढ़ाने की मंजूरी दी।

सोलन-पीरन-ठूंड बस सेवा बहाल न होने पर दो पंचायतों के लोग परेशान

0

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला। पीरन-ठूंड बस सेवा बहाल न होने से दो पंचायतों के सैंकड़ों लोग परेशान
शिमला 8 जुलाई। पीरन पंचायत के लोगों के बार बार आग्रह पर भी सोलन-पीरन-ठूंड बस सेवा बहाल नहीं हो सकी है जिस कारण मशोबरा ब्लॉक की दो पंचायतें पीरन और सतलाई पंचायत के सैंकड़ों लोगों को बहुत परेशानी झेलनी पड़  रही है । बता दें कि पिछले करीब 24 वर्षों से चल रही सोलन -पीरन बस सेवा लॉकडाउन के उपरांत से बंद पड़ी है। जबकि पूरे प्रदेश मे सरकार द्वारा बस सेवाएं बहाल कर दी गई है । इस क्षेत्र के लोगो की सोलन सबसे निकटतम मार्किट है लोग अपनी रोजमर्रा की वस्तुओं को खरीदने तथा  नकदी सब्जियों को बेचने के सोलन जाते हैं ।
यह भी पढ़ेः- सोलन के आशीष नेगी और नीरज वशिष्ठ बने महासचिव, एसके शर्मा को सचिव का प्रभार
पीरन पंचायत के प्रधान अतर सिंह ठाकुर ने कहा कि आरएम एचआरटीसी सोलन सुरेश धीमान के उदासीन रवैये के कारण इस बस सेवा को जानबूझकर  बंद किया गया है । जबकि अन्य सभी रूट चलाए गए है । इन के आग्रह पर बस ड्राईवर व कंडक्टर के ठहरने की उचित व्यवस्था की गई थी । इसके बावजूद भी बस सेवा बहाल नहीं की गई । उन्होने बताया कि कुछ दिन पहले सोलन-धरेच बस को वाया पीरन किया गया । जिसका कोई निर्धारित समय भी नहीं है और यह बस सेवा नियमित न होने से न होने से लोगों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है ।
लोगों का कहना है  इस बस के कभी कभार दर्शन होते है । जिला भाजपा  सदस्य प्रीतम ठाकुर ने कहा कि 6 जुलाई को उनके द्वारा बस का प्रातः तीन घंटे इंतजार किया और बस न आने पर उन्हें एक हजार रूपये में यशवंतनगर जाने के लिए टैक्सी करनी पड़ी । लोगों का कहना है बस सेवा बहाल करने बारे मुख्यमंत्री हेल्पलाईन 1100 पर भी शिकायत की गई है परंतु सोलन-पीरन-ठूंड बस सेवा बहाल नहीं हो सकी । इस क्षेत्र के लोगों ने मुख्यमंत्री से शीघ्र बस सेवा बहाल करने का आग्रह किया है । क्षेत्रीय प्रबंधक एचआरटीसी सुरेश धीमान से इस बारे जब जानकारी हासिल करनी चाही तो उनके द्वारा फोन नहीं उठाया गया ।

सोलन के आशीष नेगी और नीरज वशिष्ठ बने महासचिव, एसके शर्मा को सचिव का प्रभार

0

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

सोलन। हिमाचल जन अधिकार मंच के प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र शर्मा ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सोलन के विनोद पराशर को वरिष्ठ उप प्रधान चुनने के अलावा शिमला रोहडू के विजय डोगरा, पालमपुर के रमेश भाऊ और शाहपुर कांगड़ा के रमेश गौतम को उप प्रधान बनाया गया है। महासचिव की सूची में सोलन से नीरज वशिष्ठ, आशिष नेगी, विवेक कुमार और नाहन से सुनील वर्मा, नंदलाल घुमारवी, कुलवीर सिंह दौलतपुर ऊना को महासचिव का दायित्व सौंपा गया है।
यह भी पढ़ेः- आतंकवादियों से मुकाबला करते पुलवामा में शहीद हुए पटियाला के राजविंदर सिंह, गांव में शोक की लहर
इसी तरह नगरोटा बागवां के सुरेश कुमार, पालमपुर की गुरमीत कौर, नालागढ़ के भूपेंद्र सिंह , रामशहर सोलन के हरविंद्र सिंह, शिमला के सुदर्शन शर्मा और रोहडू के विनोद कुमार को सचिव चुना गया है। इसके अलावा इंदौरा कांगड़ा के करतार सिंह, सोलन के एसके शर्मा, देहरा के संजीव सूद, धर्मशाला के रमेश ठाकुर, सोलन सुबाथू के अशोक कौशिक और धर्मशाला के अनुराग वर्मा को सहसचिव की जिम्मेदारी दी गई है। कांगड़ा के सुभाष चंद और धर्मशाला के शरणदास शर्मा को सलाहकार नियुक्त किया गया है। इसके अलावा विभिन्न जिलों से 34 लोगों को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। यह जानकारी सचिव एस के शर्मा ( सोलन ) ने दी।

आतंकवादियों से मुकाबला करते पुलवामा में शहीद हुए पटियाला के राजविंदर सिंह, गांव में शोक की लहर

0

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला। पटियाला के हलका समाना के गांव दोदड़ा निवासी सेना में नायक राजविंदर सिंह (29) मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादियों से मुकाबला करते हुए शहीद हो गए। जैसे ही नायक राजविंदर सिंह की शहादत की खबर उनके गांव पहुंची तो इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शहीद के परिवार को 50 लाख रुपये की मदद और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का एलान किया है।  शहीद के पिता अवतार सिंह ने भरे गले से कहा कि उनके बेटे ने अपनी जान देश पर न्योछावर की है। जिस पर उन्हें और पूरे पंजाब को गर्व है।
यह भी पढ़ेः- ब्रिटेन में शुरू हो रहे “इंडिया ग्लोबल वीक” 2020 कार्यक्रम को संबोधित करेगें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
पिता ने कहा कि बेटे ने आतंकवादियों का बहादुरी के साथ डटकर मुकाबला किया है। बेटा भले ही 30 साल का हो गया था लेकिन उनके लिए तो वह अभी भी बच्चा ही था। जब भी छुट्टी पर आता था तो वह साथ ही खाता-पीता व सोता था। इस दौरान पिता की आंखें नम थीं। यह भी पढ़ें- अभिनेता आयुष्मान खुराना ने खरीदी सेक्टर-6 पंचकूला में आलीशान कोठी, पत्नी के साथ पहुंचे तहसील शहीद की मां महिंदर कौर व बड़े भाई बलवंत सिंह ने रोते हुए कहा कि इस बात पर यकीन नहीं हो रहा है कि उनका राजविंदर सिंह शहीद हो गया है। शहीद नायक राजविंदर सिंह का जन्म 15 अक्टूबर 1990 में हुआ था। वह 24 मार्च 2011 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे और सेना की 24 पंजाब रेजीमेंट में तैनात थे।

Shoolini University

Latest article

लोकतंत्र और संविधान की आड़ में हिंसा एवं अराजकता को संरक्षण देना कांग्रेस की...

    आदर्श हिमाचल ब्यूरों शिमला। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल ने कांग्रेस और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की राजनीतिक कार्यशैली...

वीरभद्र सिंह ने राजनीति में ही नहीं, प्रदेशवासियों के दिलों पर भी किया राज...

‌‌   आदर्श हिमाचल ब्यूरों रामपुर ।  बुशहर स्पोर्ट्स कल्चर एंड एनवायरनमेंट एसोसिएशन की ओर से आयोजित विशेष कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की...

शिमला में जलवायु-अनुकूल पादप स्वास्थ्य एवं सतत कृषि पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन 

शिमला ।  ‘जलवायु सहनशीलता, खाद्य सुरक्षा एवं सतत कृषि के लिए अगली पीढ़ी की पादप स्वास्थ्य रणनीतियाँ’ विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का...