बसों की कमी से जूझ रहा रोहड़ू, कई अहम रूट वर्षों से बंद

0

आदर्श हिमाचल ब्यूरों

 

शिमला (रोहड़ू) । एचआरटीसी की कई बस सेवाएं लंबे समय से प्रभावित हैं। छाजपुर–रोहड़ू–चंडीगढ़, देवीधार–रोहड़ू–चंडीगढ़ और पांवटा साहिब–रोहड़ू रूट, डोडरा-क्वार रूट शुरू होने पर बंद होने की स्थिति में हैं। सरकाघाट–रोहड़ू और मंडी थाना–रोहड़ू रूट पिछले 4–5 वर्षों से नियमित रूप से नहीं चल रहे हैं, जबकि शिमला–छपोटी–रोहड़ू रूट करीब 6 महीनों से बंद है। डोडरा-क्वार–रोहड़ू रूट भी सर्दियों के दौरान संचालित नहीं हो पाता।

 

इसके अलावा अन्य कई रूटों पर भी बस सेवाएं बाधित हैं, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति तब और गंभीर हो गई है जब रोहड़ू डिपो की लगभग 50 बसें नीलामी प्रक्रिया में हैं। वर्ष 2026 में 10 बसें और 2025 में 6 बसें नीलाम हो चुकी हैं, जबकि अन्य बसों की नीलामी भी जारी रहने की संभावना है।

 

बसों की कमी के कारण क्षेत्रवासियों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है और उनके दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। क्षेत्रीय प्रबंधक रंजन के अनुसार इस मुद्दे को स्थानीय विधायक द्वारा विधानसभा में भी उठाया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है।

 

#Rohru #HRTC #HimachalNews #PublicTransport #BusService #Shimla #HimachalPradesh #LocalIssues

ब्राह्मण सभा शिमला द्वारा भगवान परशुराम प्रकटोत्सव पर सेवा व धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन

0

आदर्श हिमाचल ब्यूरों

 

शिमला । ब्राह्मण सभा शिमला (पंजीकृत) द्वारा भगवान  परशुराम  के प्रकटोत्सव के उपलक्ष्य में विभिन्न धार्मिक एवं सेवा कार्यों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज शनिवार को सभा के सदस्यों ने रिपन अस्पताल में रोगियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना की तथा उन्हें फल, बिस्कुट, जूस आदि खाद्य सामग्री वितरित की।

 

 

इस पुण्य कार्य में सभा के प्रधान  मनोहरलाल शर्मा, महासचिव  किशोरी लाल पंडित, उप प्रधान  सतपाल शर्मा, संगठन सचिव  विजय शर्मा, प्रेस सचिव  जया शर्मा,  राजेश शारदा,  गौरव शर्मा, राजिंदर दत्त शर्मा, महिला उपसमिति की प्रधान  रंजू शर्मा,  स्वतंत्र शर्मा सहित अन्य सदस्यों ने सहभागिता निभाई।

 

 

मिडिल बाजार स्थित एम.सी. कॉम्प्लेक्स में भगवान  परशुराम की पूजा-अर्चना एवं हवन-यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रातः 10 बजे से प्रारंभ होगा, जिसमें विश्व, देश एवं प्रदेश में शांति, सौहार्द, प्रगति और उन्नति की कामना की जाएगी।

 

 

दोपहर 12:15 बजे मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर  हरीश जनारथा एवं  सुरेश भारद्वाज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे, जबकि नगर निगम शिमला के महापौर  सुरेन्द्र चौहान एवं उप महापौर  उमा कौशल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

 

कार्यक्रम के उपरांत प्रसाद (भंडारा) का वितरण किया जाएगा।

महिलाओं के अधिकारों पर राजनीति दुर्भाग्यपूर्ण, संघर्ष जारी रहेगा: जयराम ठाकुर

0

आदर्श हिमाचल ब्यूरो,

शिमला ।पूर्व मुख्यमंत्री Jai Ram Thakur ने प्रधानमंत्री Narendra Modi के देश के नाम संबोधन को सुना और उस पर प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि महिलाओं के अधिकारों से जुड़े इस महत्वपूर्ण बिल के पारित न हो पाने का दुःख हमेशा रहेगा।

 

 

उन्होंने आरोप लगाया कि महिलाओं के अधिकारों के लिए आयोजित विशेष सत्र के दौरान कांग्रेस द्वारा नारी शक्ति के अधिकारों को कमजोर करने की कोशिश की गई। इसे नारी शक्ति के अधिकारों को सीमित करने का प्रयास बताया गया।

 

जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्षी दलों से अपील की थी कि वे महिलाओं को उनके अधिकार दिलाने में सहयोग करें, क्योंकि दशकों के इंतज़ार के बाद ऐसा अवसर सामने आया था। लेकिन दलगत राजनीति के चलते देशहित को प्राथमिकता नहीं दी गई।

 

 

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में नारी शक्ति के अधिकारों की लड़ाई आगे भी मजबूती से लड़ती रहेगी। उन्होंने विपक्षी दलों—कांग्रेस, सपा, टीएमसी और डीएमके—पर नारी शक्ति के सपनों को ठेस पहुँचाने का आरोप लगाया और कहा कि देश की माताएँ-बहनें इसका जवाब देंगी।

📢

#जयरामठाकुर #NarendraModi #महिलाअधिकार #नारीशक्ति #WomenEmpowerment #BJP #IndianPolitics #Shimla #HimachalPradesh #Politics #NewsUpdate #WomenRights

एपीजी शिमला विश्वविद्यालय में नैक के महत्व पर हुआ मंथन, डॉ. अनुपमा टंडन तोमर ने दी अहम जानकारी

0

 

आदर्श हिमाचल ब्यूरों

 

शिमला। एपीजी शिमला विश्वविद्यालय में शनिवार को विश्वविद्यालय सभागार में नैक (नेशनल असेसमेंट एंड एक्रीडेशन) जागरूकता पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय के शैक्षणिक विभाग एवं इंटरनल क्वालिटी एश्योरेंस सेल (IQAC) की ओर से किया गया। इसकी अध्यक्षता शैक्षणिक डीन एवं IQAC निदेशक प्रो. डॉ. आनंदमोहन शर्मा और रजिस्ट्रार प्रो. डॉ. आर. एल. शर्मा ने की।

 

 

कार्यशाला में विश्वविद्यालय के प्राध्यापकों, शिक्षकों तथा विभिन्न विभागों के नैक एवं IQAC समन्वयकों ने भाग लिया। मुख्य वक्ता के रूप में सेंट बेड्स कॉलेज के अर्थशास्त्र विभाग से डॉ. अनुपमा टंडन तोमर उपस्थित रहीं।

 

 

डॉ. अनुपमा टंडन तोमर ने नैक एवं इंटरनल क्वालिटी एश्योरेंस के महत्व पर विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि उच्च शिक्षण संस्थानों को उपलब्ध संसाधनों, क्षमताओं और अवसरों का अधिकतम उपयोग करते हुए निरंतर सुधार की दिशा में कार्य करना चाहिए। उन्होंने बदलते समय में नैक के संशोधित ढांचे की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।

 

 

उन्होंने डाटा वैलिडेशन एवं वेरिफिकेशन, छात्र संतुष्टि सर्वेक्षण, शोध गतिविधियां, गुणात्मक शिक्षा, ग्रीन ऑडिट, विश्वविद्यालय स्तर की समितियां तथा सतत मूल्यांकन प्रणाली जैसे विषयों पर भी विस्तार से जानकारी दी। साथ ही क्वालिटी इंडिकेटर फ्रेमवर्क को नैक मूल्यांकन की आधारशिला बताते हुए इसकी प्रासंगिकता समझाई।

 

 

कार्यक्रम के अंत में प्रो. डॉ. आनंदमोहन शर्मा ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत करते हुए कहा कि नैक एवं IQAC न केवल संस्थान की साख बढ़ाते हैं, बल्कि छात्रों के उज्ज्वल भविष्य, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और रोजगार के अवसरों को भी सुदृढ़ करते हैं।

 

 

वहीं, रजिस्ट्रार प्रो. डॉ. आर. एल. शर्मा ने मुख्य वक्ता डॉ. अनुपमा टंडन तोमर सहित सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

 

 

इस अवसर पर डीन इंजीनियरिंग प्रो. डॉ. अंकित ठाकुर, साइंसेज एवं हेल्थ एवं पैरामेडिकल की हैड डॉ. मनिंदर कौर सहित विभिन्न विभागाध्यक्ष भी उपस्थित रहे।

प्रदेश में सड़कों पर व्यय हो रहे 6000 करोड़ – विक्रमादित्य सिंह

0

 

आदर्श हिमाचल ब्यूरों
शिमला ।  लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार से वह लोक निर्माण और शहरी विकास विभाग में 8500 करोड़ रुपये लाए है। इनमें करीब 6 हजार करोड़ रुपए सड़कों पर खर्च किए जा रहे है। प्रदेश के विकास में कोई भी कसर हम नहीं छोड़ रहे है। हिमाचल प्रदेश आत्मनिर्भर बनने की राह पर है।
उन्होंने रविवार को शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत गिरब खुर्द के गांव क्यार में टूटू-क्यार सड़क का शिलान्यास किया। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि पिछले लंबे समय से ग्रामीण इस सड़क को लेकर मांग कर रहे थे। वन विभाग की ओर से एफआरए क्लियरेंस मिल चुकी है और इसके बाद लोक निर्माण विभाग से भी प्रशासनिक मंजूरी मिल चुकी है। अब भविष्य में जल्दी ही सड़क को पक्का करने का कार्य शुरू होगा। उन्होंने कहा कि 90 लाख रुपए की अनुमानित लागत से टूटू क्यार सड़क का मेटलिंग कार्य किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में पानी की समस्या के समाधान के लिए प्रभावी तरीके से प्रयास किया जाएगा। इस समय मौजूदा उठाऊ पेयजल योजना के अधूरे कार्य को पीडीएनए के माध्यम से पूरा किया जाएगा। आज शिमला शहर में 24 घंटे पेयजल आपूर्ति योजना पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह की वजह से मिल रही है। उनके प्रयासों से पूरे शहर के लोगों को पानी की समस्या से निजात मिली है।
उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े तीन वर्ष के कार्यकाल में गिरब खुर्द पंचायत में विभिन्न विकसतामक कार्य करवाएं गए है और इसी कड़ी में दीधो घाटी से कड़ी सड़क को 8.50 करोड़ रुपए की लागत से कार्य करवाया जा रहा है।
दलगत राजनीति से ऊपर उठकर योग्य उम्मीदवार को चुनें
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आगामी पंचायत राज चुनावों में दलगत राजनीति से ऊपर उठकर योग्य उम्मीदवार को चुने। अगर आपका स्थानीय नेतृत्व सक्षम और योग्य होगा तो इसका फायदा क्षेत्र को मिलेगा। जनता जिसे चुन कर भेजगी हम उसे स्वीकार करेंगें। उन्होंने कहा कि जनता जिस पद बैठाती है उस पद का निर्वहन ईमानदारी के साथ करें।
इस कार्यक्रम के दौरान पार्षद मोनिका भारद्वाज, एसडीओ प्रेम शर्मा, जल शक्ति विभाग एसडीओ नीरज ठाकुर, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण अरुण ठाकुर, कांग्रेस अध्यक्ष टूटू ब्लॉक प्रवीण शर्मा, प्रधान सुरेश मान, उप प्रधान अनूप ठाकुर, पूर्व प्रधान संजीव वर्मा, भूपेंद्र ठाकुर, विक्रम ठाकुर, पूर्व प्रधान देवेंद्र ठाकुर, मोहन सिंह ठाकुर, नागेन्द्र गुप्ता, रेखा ठाकुर, निशा ठाकुर, नरेश, रमेश कुमार, रेणु शर्मा, सरोज शर्मा, पूर्व प्रभारी शिमला ग्रामीण यूथ कांग्रेस विकास कल्टा, पूर्व जिला यूथ कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र बांशटू, प्रियंका सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

रोहड़ू में राज्य स्तरीय मेले का भव्य आगाज़, विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने किया शुभारंभ।

0

 

आदर्श हिमाचल ब्यूरों

रोहड़ू । राज्य स्तरीय रोहड़ू मेला 2026 का शुभारंभ आज रामलीला ग्राउंड, रोहड़ू में विधायक रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र मोहन लाल ब्राक्टा द्वारा विधिवत रूप से किया गया। इस अवसर पर उन्होंने ध्वजारोहण कर मेले के आयोजन की औपचारिक घोषणा की।

 

अपने संबोधन में विधायक ने कहा कि मेले हमारी सांस्कृतिक पहचान का अभिन्न हिस्सा हैं, जो हमें अपनी जड़ों से जोड़ते हैं तथा नई पीढ़ी को अपनी समृद्ध परंपराओं और संस्कृति से परिचित कराने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सांस्कृतिक धरोहर को संजोए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

 

 

उन्होंने जानकारी दी कि पूर्व में यह मेला तीन दिनों तक आयोजित किया जाता था, किन्तु इस वर्ष देवता शिकड़ू महाराज की आज्ञा से इसे पांच दिनों तक विस्तारित किया गया है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इससे क्षेत्र में सांस्कृतिक गतिविधियों को और अधिक बढ़ावा मिलेगा।

 

विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए विधायक ने कहा कि रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है, जो क्षेत्रवासियों के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में आधुनिक सुविधाओं से युक्त नागरिक अस्पताल स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ कर रहा है। साथ ही, सड़कों के उन्नयन कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है, जिससे बागवानों को अपनी उपज मंडियों तक पहुंचाने में सुविधा हो रही है। इसी क्रम में रोहड़ू से चिड़गांव सड़क के उन्नयन कार्य पर लगभग 20 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं।

 

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा ‘यूनिवर्सल कार्टन’ योजना शुरू की गई है ताकि बागवानों को उनकी उपज का उचित मूल्य प्राप्त हो सके। इसके अतिरिक्त, विपरीत वित्तीय परिस्थितियों के बावजूद प्रदेश सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना (ओल्ड पेंशन स्कीम) लागू की है, जो एक महत्वपूर्ण निर्णय है।

 

उन्होंने कहा कि सरकार के ये जनहितैषी निर्णय प्रदेश को विकास की दिशा में आगे बढ़ा रहे हैं।
विधायक ने क्षेत्र के युवाओं से नशे जैसी कुरीतियों से दूर रहने का आह्वान किया, ताकि वे सकारात्मक दिशा में आगे बढ़कर क्षेत्र का नाम रोशन कर सकें।

 

इस वर्ष राज्य स्तरीय रोहड़ू मेला 2026 को पौधारोपण अभियान से भी जोड़ा गया है। इस पहल के अंतर्गत क्षेत्र की विभिन्न मंदिर समितियां सक्रिय रूप से भाग ले रही हैं। विधायक ने इस अवसर पर मंदिर समितियों के प्रतिनिधियों को देवदार के पौधे भेंट किए। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत अब तक लगभग 15 हजार पौधों की मांग प्राप्त हो चुकी है।

 

मेला समिति के अध्यक्ष धर्मेश रामौत्रा ने मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों का स्वागत किया तथा पांच दिवसीय मेले की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की।

 

कार्यक्रम के दौरान एस.डी.ए.वी. वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रोहड़ू एवं सरस्वती विद्या मंदिर समोली के विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्हें उपस्थित जनसमूह ने सराहा।

 

इस अवसर पर कांग्रेस मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष शिवपाल ठाकुर, मेला समिति एवं मंदिर समिति के सदस्यगण, अधिकारीगण सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

बगली फीडर में 17 व 18 अप्रैल को बिजली कारण जाने आपभी ली रहेगी बंद

0

आदर्श हिमाचल  ब्यूरों

 

धर्मशाला ।  विद्युत उपमंडल-2 के सहायक अभियन्ता रमेश चंद ने जानकारी दी कि 33 केवी सब-स्टेशन ढगवार में लाइन निर्माण कार्य के चलते 11 केवी बगली फीडर के क्षेत्रों चेतडू, शीला चाॅक, मनेड, मिल्क प्लांट, रुद्रा हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट और आसपास के अन्य क्षेत्रों में 17 अप्रैल और 18 अप्रैल को सुबह 9 बज़े से दोपहर 1 बज़े तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। मौसम खराब होने पर ये कार्य अगले कार्य दिवस पर किया जाएगा। उन्होंने जनता से बिजली विभाग को सहयोग करने की अपील भी की है।

अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता ज़रूरी : लखनपाल

0
आदर्श हिमाचल ब्यूरों
ऊना ।   गृह रक्षा, नागरिक सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवाएं, 12वीं वाहिनी ऊना के आदेशक हितेश लखनपाल ने कहा कि सुरक्षित समाज के लिए अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता अत्यंत जरूरी है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 14 से 20 अप्रैल तक अग्निशमन सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है। इस वर्ष की थीम ‘सुरक्षित विद्यालय, सुरक्षित अस्पताल एवं अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक समाज – आग की रोकथाम के लिए एक साथ ‘ निर्धारित की गई है।
उन्होंने कहा कि सप्ताह के दौरान लोगों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए रैलियां, मॉक ड्रिल, जागरूकता शिविर तथा शैक्षणिक संस्थानों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य आगजनी की घटनाओं की रोकथाम के लिए आवश्यक सावधानियों एवं उपायों के प्रति लोगों को जागरूक करना है।
लखनपाल ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने घरों, कार्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करें। विद्युत उपकरणों का सावधानीपूर्वक उपयोग करें तथा गैस सिलेंडर एवं ज्वलनशील पदार्थों के सुरक्षित भंडारण पर विशेष ध्यान दें। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत अग्निशमन सेवा को सूचित करें।
उन्होंने कहा कि यह सप्ताह उन वीर अग्निशमन कर्मियों को भी समर्पित है, जिन्होंने अपने कर्तव्य का पालन करते हुए अपने प्राणों का बलिदान दिया। उनके साहस और समर्पण को नमन करते हुए उन्होंने सभी नागरिकों से “सतर्क रहें, सुरक्षित रहें” के संदेश को अपनाने और अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम में सहयोग करने का आह्वान किया।

उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने श्री दुर्बेश्वर महादेव मंदिर में नवाया शीश

0


आदर्श हिमाचल ब्यूरों 

धर्मशाला। उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया  ने वीरवार को श्री दुर्बेश्वर महादेव मंदिर में  माथा टेका और विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और शांति की कामना की ।
उन्होंने कहा कि  जिला कांगड़ा के श्री दुर्बेश्वर महादेव शिव मंदिर   डल लेक में 1 जून से  महाआरती का आयोजन किया जाएग। और यह आरती हर दिन की जाएगा उन्होंने कहा की  डल झील में पहले की तरह पानी भी दिखेगा

 

उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने प्रदेश में खुशहाली, प्राकृतिक आपदाओं से रक्षा तथा जनसेवा के प्रति अपने कर्तव्यों को निष्ठा से निभाने की शक्ति प्रदान करने का आशीर्वाद मांगा।

 

इस अवसर पर  उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया  ने बताया कि   डल झील का जीर्णोद्धार व भव्य सौंदर्यीकरण  किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहरों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सरकार का लक्ष्य है कि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलें, पारंपरिक पूजा पद्धति में गुणवत्ता लाई जाए और मंदिरों का विकास डिजिटल व व्यवस्थित रूप से हो।

 

उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने 1 करोड़   से डल झील का जीर्णोद्धार स्वीकृति  के लिए मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आभार व्यक्त किया
इसके उपरांत  उप मुख्य सचेतक केवल सिंह ने दुर्बेश्वर महादेव मंदिर पहुचकर  विधिवत शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

 

इस अवसर पर एसडीएम मोहित रत्न, अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग विकास ठाकुर ,तहसीलदार गिरीराज,  खंड विकास अधिकारी अभिनीत कात्यान, सहायक अभियांता जलशक्ति विभाग  पंकज चौधरी , कनिष्ट अभियंता अरुण कुमार  लोक निर्माण विभाग ,कल्यानण भट्ट , मंदिर कमेटी के सभी सदस्यों सहित ,सचेतक केवल सिंह पठानिया सलाहकार सहित अन्य गांववासी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।शव‌

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 18 से 20 अप्रैल तक ऊना में; करोड़ों की पेयजल और सिंचाई योजनाओं की देंगे सौगात

0
आदर्श हिमाचल ब्यूरों
ऊना।  हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 18 से 20 अप्रैल तक ऊना जिला के तीन दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। अपने प्रवास के दौरान वे हरोली, कुटलैहड़ और चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्रों में पेयजल एवं सिंचाई योजनाओं के लोकार्पण, विकास कार्यों के निरीक्षण तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठकों में भाग लेंगे।
उपमुख्यमंत्री 18 अप्रैल (शनिवार) को हरोली विधानसभा क्षेत्र के तहत 10.30 बजे जलापूर्ति योजना दुलेहड़, 11 बजे  उठाऊ सिंचाई योजना पोलियाँ(मोहल्ला झोलाँ), 11.30 बजे ढुग्गे, लूथरे, डिट्टन और ढिलमा के लिए अलग जलापूर्ति योजना, 12 से 12.30 बजे तक उठाऊ सिंचाई योजना बट्ट कलाँ और पलकवाह, 1 बजे लोअर बढेड़ा में वाटर सप्लाई स्कीम के सुदृढ़ीकरण कार्य और 1.30 बजे खड्ड गाँव में मोहल्ला ढंडियाँ में ट्यूबवेलों निर्माण कार्यों का लोकार्पण करेंगे। साथ ही, उप मुख्यमंत्री द्वारा दोपहर बाद 3.30  बजे कुटलैहड विस क्षेत्र में चमियाडी- सिहाना उठाऊ पेयजल योजना का लोकार्पण किया जाएगा।
वहीं,  अग्निहोत्री 19 अप्रैल को जिला ऊना में विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे। साथ ही जल शक्ति विभाग, सहकारिता विभाग, एलएसी, एचआरटीसी तथा परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
इसके अलावा उप मुख्यमंत्री 20 अप्रैल (सोमवार) को  चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के तहत दोपहर 12 बजे अरुणवाल गुरेट तथा कोहरछन्न में उठाऊ पेयजल योजनाओं का लोकार्पण करेंगे।हिमाचलप्रदेश #मुकेशअग्निहोत्री #ऊनाविकास #जनसेवा #पेयजल_योजना #हरोली #चिंतपूर्णी #कुटलैहड़ #HimachalNews #Development
Shoolini University

Latest article

बसों की कमी से जूझ रहा रोहड़ू, कई अहम रूट वर्षों से बंद

आदर्श हिमाचल ब्यूरों   शिमला (रोहड़ू) । एचआरटीसी की कई बस सेवाएं लंबे समय से प्रभावित हैं। छाजपुर–रोहड़ू–चंडीगढ़, देवीधार–रोहड़ू–चंडीगढ़ और पांवटा साहिब–रोहड़ू रूट, डोडरा-क्वार रूट शुरू...

ब्राह्मण सभा शिमला द्वारा भगवान परशुराम प्रकटोत्सव पर सेवा व धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन

आदर्श हिमाचल ब्यूरों   शिमला । ब्राह्मण सभा शिमला (पंजीकृत) द्वारा भगवान  परशुराम  के प्रकटोत्सव के उपलक्ष्य में विभिन्न धार्मिक एवं सेवा कार्यों का आयोजन...

महिलाओं के अधिकारों पर राजनीति दुर्भाग्यपूर्ण, संघर्ष जारी रहेगा: जयराम ठाकुर

आदर्श हिमाचल ब्यूरो, शिमला ।पूर्व मुख्यमंत्री Jai Ram Thakur ने प्रधानमंत्री Narendra Modi के देश के नाम संबोधन को सुना और उस पर प्रतिक्रिया...