किसानों की आय बढ़ाने को होगी प्राकृतिक खेती की सर्टिफिकेशन- वीरेंद्र कंवर

कुटलैहड़ पहुंचने पर लोगों ने वीरेंद्र कंवर का जगह-जगह किया जोरदार स्वागत

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

Ads

ऊना। कृषि विभाग का अतिरिक्त कार्यभार मिलने के बाद पहली बार कुटलैहड़ पहुंचे ग्रामीण विकासपंचायती राजकृषिमत्स्य तथा पशु पालन मंत्री का लोगों ने जोरदार स्वागत किया। जिला ऊना की सीमा खूनी मोड़ से लेकर बंगाणा तक जगह-जगह लोगों ने फूलों व ढोल-नगाड़ों के साथ अभिनंदन किया। लंबी-लंबी कतारों में खड़े होकर लोगों ने वीरेंद्र कंवर का अभिभावदन किया।

यह भी पढ़ेंः- एचपीयू में यूआईआईटी के छात्रों से ली जा रही अतिरिक्त फीस, एबीवीपी ने कुलपति को सौंपा ज्ञापन

इस अवसर पर कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि वर्ष 2024 तक किसानों की आय को दोगुना करना उनकी प्राथमिकता में रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दे रही है ताकि किसान रसायनों की खेती से मुक्त हो सकें तथा उनकी आय भी बढ़े। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती की सर्टिफिकेशन करवाई जाएगी ताकि किसानों को उनकी फसल का उचित दाम मिल सके। साथ ही प्राकृतिक खेती के उत्पादों को बाजार उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जाएगा। कंवर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने वर्ष 2022 तक संपूर्ण हिमाचल प्रदेश को प्राकृतिक खेती के दायरे में लाने का लक्ष्य रखा है।

वीरेंद्र कंवर ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर तथा भाजपा शीर्ष नेतृत्व का उन पर भरोसा जताने के लिए आभार व्यक्त  किया तथा कहा कि उन्होंने अढ़ाई वर्ष में उन्हें मिले विभागों के माध्यम से प्रदेश की जनता का सौभाग्य प्राप्त हुआ है और अब कृषि विभाग मिलने के बाद जिम्मेदारी अधिक बढ़ गई है। मगर कुटलैहड़ की जनता के सहयोग से वह रात-दिन मेहनत कर हिमाचल प्रदेश को शिखर की ओर ले जाने का प्रयत्न करेंगे।

    पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में वीरेंद्र कंवर ने कहा कि पंचायत चुनाव समय पर होंगे तथा चुनाव विभाग इसकी तैयारी में लगा है। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष मनोहर लालकुटलैहड़ भाजपा अध्यक्ष मास्टर तरसेम लालमहामंत्री मुनीष ठाकुरभाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष राकेश बबलीप्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विजय शर्मागौ सेवा आयोग के सदस्य कृष्ण पाल शर्माहिमफैड डायरेक्टर चरणजीत शर्माबलवंबत शर्मामहिला मोर्चा अध्यक्ष शकुंतला देवीजिला प्ररिषद सदस्य इंदु बालाप्रधान वीना देवीहमीरपुर जिला परिषद अध्यक्ष राकेश ठाकुरजिला एससी मोर्चा अध्यक्ष सूरम सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।