सुजानपुर की चलोह और छनेड़ गांव कंटेनमेंट जोन से बाहर

कोरोना संक्रमण का एक भी नया मामला नहीं आया सामने

0
114

 

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

हमीरपुर। उपमंडल सुजानपुर की ग्राम पंचायत चलोह के वार्ड नंबर 4 गांव छनेड़ को भी कंटेनमेंट जोन से बाहर कर दिया गया है। जिलाधीश हरिकेश मीणा ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। जिलाधीश ने बताया कि गांव छनेड़ में कोरोना संक्रमण का कोई भी नया मामला सामने नहीं आया है।
यह भी पढ़ेः- डिजास्टर मैनेजमेंट की तैयारियों की ओर ध्यान दें सरकार- राणा
संक्रमण के संभावित मामलों का पता लगाने के लिए इस गांव में एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान भी चलाया गया, लेकिन इस अभियान के दौरान भी कोई भी पॉजीटिव मामला सामने नहीं आया।
जिलाधीश ने बताया कि स्थिति की पूर्ण समीक्षा के बाद छनेड़ गांव में कंटेनमेंट जोन की पाबंदियां समाप्त करने का निर्णय लिया गया है। अब यहां रोजाना कफ्र्यू में ढील दी जाएगी। ये आदेश तुरंत प्रभाव से लागू कर दिए गए हंै।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here