आदर्श हिमाचल ब्यूरो
Ads
चंबा। विकास खंड सलूणी की भांदल पंचायत के जनथल गांव में एसपीओ के बेटे को गोली लगने का मामला प्रकाश में आया है। बताया जा रहा है कि वह बंदूक साफ कर रहा था और गलती से गोली चल गई। सूचना मिलते ही किहार थाना से पुलिस टीम मौके पर रवाना हो गई है।
यह भी पढ़ें : 5 अगस्त को आनी में होंगे बंदूक लाइसेंस का नवीनीकरण, एडीएम कुल्लू रहेंगे मौजूद
साथ ही डीएसपी सलूणी भी जानकारी मिलने के बाद मौके पर रवाना हुए। खबर लिखे जाने तक पुलिस टीम मौके पर नही पहुंच पाई थी। मृतक युवक की आयु 17 वर्ष थी और जमा दो की परीक्षा इसी वर्ष उत्तीर्ण की है। डीएसपी सलूणी शेर सिंह ने बताया कि सूचन मिलने के बाद मामले की जांच के लिए एसएचओ किहार की अगुवाई में टीम मौके के लिए रवाना हुई है। कहा कि वह स्वयं भी मौके के लिए रवाना हो गए हैं।