आदर्श हिमाचल ब्यूरों
शिमला । पंचायत चुनावों के आरक्षण रोस्टर को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री Jai Ram Thakur की अगुवाई में भाजपा विधायक दल ने विधानसभा परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया।
मीडिया से बातचीत में जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री Sukhvinder Singh Sukhu पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार रोस्टर के नाम पर शक्तियों का दुरुपयोग कर रही है और पंचायत चुनावों को जानबूझकर प्रभावित करने की कोशिश कर रही है।
उन्होंने आरोप लगाया कि उपायुक्तों को रोस्टर में बदलाव की छूट देना लोकतांत्रिक प्रक्रिया के साथ खिलवाड़ है और इसका उपयोग राजनीतिक लाभ के लिए किया जा रहा है।
विधानसभा के भीतर भी इस मुद्दे पर जमकर हंगामा हुआ। भाजपा विधायक Randhir Sharma द्वारा लाए गए स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा की मांग को लेकर विपक्ष ने विरोध जताया, जिसके चलते कार्यवाही कुछ समय के लिए स्थगित करनी पड़ी।
स्थगन प्रस्ताव खारिज होने के बाद विपक्ष ने वॉकआउट किया और सरकार के फैसले को “जनविरोधी” बताते हुए इसे तुरंत वापस लेने की मांग की।
🖼️
पंचायत रोस्टर पर बवाल
जयराम ठाकुर का हमला
विपक्ष का वॉकआउट
📲
#JaiRamThakur #SukhvinderSinghSukhu #HimachalPolitics #PanchayatElection #VidhanSabha #Shimla #BreakingNews #BJPvsCongress #AdarshHimachal











