चौपाल: जिला शिमला के अंतर्गत चौपाल से लगभग 30 किलोमीटर दूर मढांह लाणी (जहां से चुडधार के लिए पैदल रास्ता जाता है) समय करीब 6:30 बजे शाम चार ढारो/ढाबों में अचानक आग लगने से चारों ढाबें जल कर राख हो गए है । इन ढाबों के साथ सड़क पर एक ऑल्टो वह एक मोटरसाइकिल भी खड़ी थी, जो आग की चपेट में आ गई है । प्राप्त जानकारी अनुसार ऑल्टो कार खजान सिंह ठेकेदार की बतलाई जा रही है । खजान सिंह जिला सिरमौर के शिलाई का रहने वाला बतलाया जा रहा है, तथा चूडधार मंदिर में ठेकेदारी का कार्य करता है, तथा मोटरसाइकिल मालिक का अभी तक कोई पता नहीं चला है । जिन लोगों के ढाबों में आग लगी है उनके नाम श्याम सिंह गांव ठाणा पुलवाहल । प्रताप सिंह गांव ठाणा पुलवाहल । राकेश गांव हनल । गजटा सरांह । आग लगने के कारण अभी तक मालूम ना हुआ कि यह आग किस वज़ह से लगी है । इस आग जनी से कोई भी जानी नुक़सान ना हुआ है इस आगजनी बारे थाना चौपाल को भी सुचीत कर दिया गया है।
Shoolini University
Latest article
राम मंदिर निर्माण 500 वर्षों के संघर्ष और करोड़ों रामभक्तों की आस्था की विजय...
आदर्श हिमाचल ब्यूरों
शिमला। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर का निर्माण...
नगर निगम की वित्तीय स्वायत्तता पर कांग्रेस सरकार कर रही है कुठाराघात : कमलेश...
आदर्श हिमाचल ब्यूरों
शिमला। भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा सचिव एवं पार्षद कमलेश मेहता ने कहा कि कांग्रेस सरकार और नगर निगम शिमला की कार्यप्रणाली...
सफलता की कहानी लीची के बागों से महकने लगी बिलासपुर के लंझता गांव की...
आदर्श हिमाचल ब्यूरों
बिलासपुर।घुमारवीं उपमंडल की ग्राम पंचायत लंझता आज अपनी पहचान बदल रही है। यहां खेतों में अब केवल मौसमी फसलें ही नहीं,...











