चेतन चौहान बने दी-आउटर सिराज ट्रक ऑपरेटर्स यूनियन आनी के चेयरमैन

मन्दीप चौहान को चुना गया प्रधान 

0
144

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

 
आनी। दि आउटर सिराज ट्रक ऑपरेटर्स यूनियन आनी की पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन कर दिया गया है। दी- आउटर सिराज ट्रक ऑपरेटर्स यूनियन आनी की  एक बैठक यूनियन के आनी स्थित दफ्तर में हुई। जिसकी अध्यक्षता यूनियन के निवर्तमान प्रधान नवीन कुमार की अध्यक्षता में हुई।
यह भी पढ़ेः- भाजयुमो अध्यक्ष हरीश शर्मा ने किया कार्यकारिणी का विस्तार

बैठक में सर्वसम्मति से पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए मन्दीप चौहान को सर्वसम्मति से यूनियन का नया प्रधान चुन लिया गया, जबकि चेतन चौहान को चेयरमैन बनाया गया। वहीं गोली चौहान को उपप्रधान, शेर सिंह को महासचिव, नागेंद्र कंवर को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।ललित शर्मा को आनी और सुशील चौहान को खेगसू का अड्डा इंचार्ज बनाया गया। नई कार्यकारिणी ने कहा कि जो कमियां अब तक रही उन्हें मिलजुलकर दूर करने के प्रयास किये जायेंगे।

वहीं दी आउटर सिराज ट्रक यूनियन आनी ने कहा कि वे समाज के उत्थान में पहले भी बढ़चढ़कर भाग लेते रहे हैं और भविष्य में भी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। गौर रहे कि दी आउटर सिराज ट्रक यूनियन आनी ने हाल ही में एसडीएम आनी को कोविड19 संकट में मदद के तौर पर 50 हजार रुपए की धनराशि भेंट की है। जबकि इससे पूर्व भी सीसी टीवी कैमेरा लगाने के लिए पुलिस प्रशासन और महिला एवं परिवार कल्याण विभाग को 50 चटाइयां खरीदने में योगदान दिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here