पांच बेटियों की असहाय माॅं की आर्थिक मदद कर फरिश्ता बने मुख्यमंत्री, पेश किया मानवता का उच्च उदाहरण

पांच बेटियों की असहाय माॅं की आर्थिक मदद के लिए फरिश्ता बने मुख्यमंत्री
पांच बेटियों की असहाय माॅं की आर्थिक मदद के लिए फरिश्ता बने मुख्यमंत्री

आदर्श हिमाचल ब्यूरो 

Ads

शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की मानवता और संवेदनशीलता का एक और उदाहरण जिला मण्डी के करसोग में देखने को मिला। जय राम ठाकुर के करसोग विधानसभा प्रवास के दौरान चिंडी विश्राम गृह में जब एक फरियादी महिला ने मुख्यमंत्री को अपनी समस्या से अवगत करवाया, तो मुख्यमंत्री ने उन्हें तुरंत 2 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की।

ये भी पढ़ें: भारी वर्षा और सड़कें बंद होने के कारण जो छात्र परीक्षा नहीं दे पाए उन्हें दिया जाए विशेष मौका :अभाविप आज

जिला मण्डी की तहसील करसोग के गांव खडूहन की निवासी सीमा कुमारी को मुख्यमंत्री का यह दौरा आजीवन याद रहेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि उनके पति एचआरटीसी में कार्यरत थे। उनके पति की मृत्यु बस हादसे में हुई थी। पति की मृत्यु के बाद उन्हें पांच बेटियों का पालन-पोषण करने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था।

मुख्यमंत्री ने उनकी समस्या को ध्यानपूर्वक सुना और महिला की समस्या का समाधान करने के उद्देश्य से महिला को मौके पर ही दो लाख रुपये की राशि स्वीकृत की है। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने बार-बार यह साबित किया है कि वह आम जनता के नेता हैं। वह जनता की समस्याओं को सहानुभूतिपूर्वक सुनकर उनका निवारण करते हैं। सीमा कुमारी ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जय राम सरकार गरीबों तथा कमजोर वर्गों की हितैषी सरकार है। उन्होंने इस आर्थिक मदद के लिए मुख्यमंत्री का कोटि-कोटि आभार व्यक्त किया।