कोरोना अपडेट: चार जिलों से आए 18 नए मामले, कुल आंकड़ा पहुंचा 2946

प्रदेश में आज अब तक कोरोना संक्रमण की ताजा स्थिति
प्रदेश में आज अब तक कोरोना संक्रमण की ताजा स्थिति
आदर्श हिमाचल ब्यूरो
शिमला/बिलासपुर/कुल्लू/कांगड़ा। प्रदेश में वीरवार शाम तक चार जिलों से 18 नए मामले सामने आए हैं। इनमे कांगड़ा और कुल्लू से चार-चार, मंडी से तीन और बिलासपुर से सात नए मामले शामिल हैं। इसके अलावा आज पिछली रात नौ बजे से अब तक 49 मरीज ठीक हो चुके हैं। इनमे सर्वाधिक 24 लोग सोलन से, कांगड़ा से छह, मंडी व शिमला से पांच-पांच, ऊना व बिलासपुर से तीन-तीन, कुल्लू से दो और चम्बा से एक मरीज शामिल हैं।
कांगड़ा के चढ़ी शाहपुर में 35 वर्षीय महिला और उसकी छह साल की बेटी पॉजिटिव पाई गई है। दोनों कोरोना मरीज के प्राथमिक संपर्क में आने से संक्रमित हुई हैं। वहीं कांगड़ा में गुरुवार को 17 लोगों ने कोरोना से जंग जीत ली है।
इन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। कुल्लू के जरी क्षेत्र में 24 जुलाई को बिहार से आए 4 बागवानी मजदूरों की कोरोना रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है। बताया जा रहा है कि ये सेब सीजन के लिए आए हैं और जरी के पास क्वारंटीन थे। ये लोग अन्य स्थानीय लोगों के संपर्क में नहीं आये है। साथ ही आज दो संक्रमित लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। बिलासपुर में सात कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं।
इसके अलावा आज मंडी जिला में आज तीन नए मामले आये हैं तो वहीं तीन की  फॉलोअप रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। सरकाघाट से भी एक नया मामला सामने आया है। सरकाघाट से एक 31 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव है। ये जहमत गांव का रहने वाला है और महाराष्ट्र से आया है।
ये व्यक्ति असिमटोमैटिक है औऱ इसे भांबला में एक निजी होटल में क़वारन्टीन किया गया था। इसके आल्वा थुनाग से भी 63 वर्षीय बुजुर्ग की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। ये थुनाग के बगस्याड़ से है। इसके अलावा एक और व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव है।
आज आये 16 नए मामलों के बाद अब प्रदेश में संक्रमितों का कुल आंकड़ा 2946 पर पहुंच गया है जबकि 1811 लोगों के ठीक होने एक बाद अब प्रदेश में 1095 मामले सक्रिय रह गए हैं। आज प्रदेश की कोविड लैब्स में 2386 सैम्पल्स जांच के लिए लगाए गए हैं जिनमे से 1731 की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। आज कुल्लू के आये चार मामले पिछले कल के सैम्पल्स के हैं। पिछले कल के 561 सैम्पल्स की रिपोर्ट आनी है। कुल 2292 सैम्पल्स की रिपोर्ट अभी आना बाकी है।
अभी तक प्रदेश में 1,58,524 लोगों के कोरोना के लिए सैम्पल्स जांचे गए हैं जिनमे से 1,53,296 लोगों की रिपोर्ट अब तक नेगेटिव आई है।
Ads