कोरोना अपडेट: रोहड़ू में आजमगढ़ से आए 17 मजदूर, एक बागवान सहित शिमला में 23 संक्रमित, महेन्दली बना कन्टेनमेंट ज़ोन

संक्रमितों को शिफ्ट किया गया रोहड़ू कोविड केअर सेंटर

0
1208

आदर्श हिमाचल ब्यूरो
शिमला। अब शिमला में कोरोना की गिरफ्त रफ्तार पकड़ती दिख रही है। जिला में बुधवार को 23 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। इन 23 मामलों मेंं से रोहड़ू के महेंदली मार्किट यार्ड से 18 मामले हैं। इनमे से 17 आजमगढ़ से आये मजदूर हैं जो यहां सेब का काम करने आये हैं। इनके सम्पर्क में आने वाला एक बागवान भी संक्रमित पाया गया है। ये सभी मजदूर होम क़वारन्टीन में थे। यहां एक साथ 18 मामले आने के बाद हड़कम्प मच गया है।
मजदूर सेब सीजन के लिए महेंदली आए थे। दो दिन पहले महेंदली में दो मजदूर कोरोना संक्रमित निकले थे। सभी सेब सीजन में काम के लिए आजमगढ़ उत्तर प्रदेश से आए हैं। सभी को प्रशासन ने निर्धारित प्रोटोकाल के तहत महेंदली से कोविड केयर सेंटर रोहड़ू शिफ्ट किया है। महेंदली बाजार को प्रशासन ने कंटेनमेंट जोन बना दिया है।
यह भी पढ़ें: राहत: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व परिवार वालों की रिपोर्ट नेगेटिव, सचिवालय से 27, ओक ओवर से लिए हैं 36 सैंपल,
महेंदली में कोरोना पॉजिटिव आए 17 मजदूर नौ जुलाई को आजमगढ़ उत्तर प्रदेश से आए थे। इनके दो अन्य साथी कुछ दिन पहले कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।  सभी एक बागवान के पास काम करने आए थे। वह नौ जुलाई से होम क्वारंटीन थे। मजदूरों के संपर्क में एक बागवान भी आया है। जिसके बाद प्रशासन ने महेंदली बाजार को सील कर दिया है। सभी संक्रमितों को कोविड केयर सेंटर रोहड़ू लाया गया है। एसडीएम रोहड़ू बीआर शर्मा ने बताया कि प्रशासन की ओर से हर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। महेंदली बाजार को एहतियात के तौर पर कंटेनमेंट जोन बना दिया गया है।
उन्होंने बताया कि सेब सीजन शुरू हो गया है। बाहर से मजदूर काफी संख्या में आ रहे हैं। ऐसे में बागवानों को स्वयं भी एहतियात रखना आवश्यक है। कोरोना से बचने के लिए प्रशासन द्वारा जारी सभी निर्देशों का लोगों का पालन करना अनिवार्य है।
वहीं, शिमला में सीएम ऑफिस के उप-सचिव का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाया गया। रिपोर्ट आते ही सीएम ने सचिवालय में प्रेस वार्ता समेत तमाम कार्यक्रम स्थगित कर दिए और सीधे अपने सरकारी आवास ओकओवर लौट गए। यहां मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर परिवार के साथ छह दिन के लिए होम क्वारंटीन हो गए हैं। हालांकि, देर रात  मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर समेत उनके पूरे परिवार की कोरोना रिपोर्ट देर रात निगेटिव आई है।

वहीं, इसके अलावा एक सुन्नी और एक सेना अस्पताल जतोग का मामला पॉजिटिव है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here