कोरोना अपडेट: अब उपसचिव कार्यालय की एक महिला कर्मचारी संक्रमित, संजौली और केनेडी चौक के पास एक-एक पॉजिटिव मामला

रोहड़ू के महेंदली में भी दो नए मामले पॉजिटिव, देर रात कांगड़ा में 13, ऊना में तीन पॉजिटिव

0
1179

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला/कांगड़ा/ऊना। देर रात कांगड़ा और ऊना में 13 और तीन मामले आने के बाद राजधानी शिमला में भिनतीं नए मामले आए है। शिमला के ही रोहड़ू के के महेंदली में भी दो नए मामले सामने आए हैं।
राजधानी शिमला में तीन मामलों में से एक प्रदेश सचिवालय में मुख्यमंत्री के उपसचिव कार्यालय में एक महिला कर्मचारी संक्रमित पाई गई है। महिला कर्मचारी राजभवन और सचिवालय के बीच में स्थित सरकारी कॉलोनी में निवास रहती है।
यह भी पढ़ें: कोरोना अपडेट: प्रदेश में बारहवीं तो सिरमौर की पहली मौत, नाहन के गोविंदगढ़ की 55 वर्षीय महिला ने आईजीएमसी में तोड़ा दम 
इसके अलावा संजौली और प्रदेश विधानसभा के पास रहने वाले दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। रोहड़ू के मेंहदली में दो कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने से बिलासपुर के स्वारघाट में 34 वर्षीय पुलिस कर्मचारी कोविड 19 पॉजिटिव पाया गया है। ऊना जिले में सीआरपीएफ जवान समेत तीन कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। इन्हें कोविड सेंटर खड्ड में शिफ्ट किया गया है। साथ ही कांगड़ा में भी देर रात 13 मामले एक साथ आये हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here