कोरोना अपडेट: सोलन में 27, शिमला 10 और मंडी में 11 नए मामलों के साथ कुल आंकड़ा 2703

प्रदेश में आज अब तक कोरोना संक्रमण की ताजा स्थिति
प्रदेश में आज अब तक कोरोना संक्रमण की ताजा स्थिति

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

Ads

शिमला/सोलन/सिरमौर/हमीरपुर/बिलासपुर/मंडी/कांगड़ा/चम्बा। प्रदेश में रविवार को आठ जिलों से कोरोना संक्रमण के 63 नए मामले सामने आए हैं।  इनमे सर्वाधिक सोलन जिला से सात, हमीरपुर में छह, शिमला में दस, कांगड़ा से आठ, चंबा से चार, मंडी से 11, बिलासपुर में 2 और सिरमौर में 1मामला आया है।

इसके साथ ही आज प्रदेश के सात जिलों से 57 लोग ठीक भी हुए हैं। काफी दिन बाद ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गईं है। ये हल्की राहत देता प्रतीत होता है। ठीक होने वालों में सबसे ज्यादा 23 लोग सिरमौर से, सोलन से दस, ऊना व कांगड़ा से सात-सात, कुल्लू से तीन, शिमला से दो और बिलासपुर जिले से एक मरीज शामिल है।

शिमला जिला में देर शाम आये पांच नए मामलों में 3 रामपुर और 2 रोहड़ू से हैं। सोलन में कंडाघाट और परवाणू से कोरोना के मामले आए हैं। ये सभी नेपाली मजदूर हैं जो सेब का काम करने यहां आए हैं। साथ ही ये सभी होम क़वारन्टीन में थे।

इस से पहले शिमला ज़िला के रामपुर के समीप डकोल्ड में पश्चिमी बंगाल से आए 15 में से 5 मजदूर कोरोना पॉजिटिव पाए गए है।

यह भी पढ़ें: जबरदस्त सख्ती: निगम निगम अब बिना किसी पूर्व नोटिस के तोड़ेगा अवैध निर्माण: अजीत भारद्वाज

उधर क्षेत्र के लिए सुखद खबर यह है कि ठीक होने वालों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। खासकर आइटीबीपी के ज्यूरी 48 वीं बटालियन के 40 और 19 वीं बटालियन के 5 जवान पिछले दिनों कोरोना पॉजिटिव आए थे। जिनमें से अब केवल 13 जवान ही पॉजिटिव रह गए है। बाकी सभी नेगेटिव हो गए हैं। बीएमओ रामपुर डॉक्टर आरके नेगी ने बताया कि 15 में से 5 मजदूरों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। इन कोरोना पॉजीटिव सभी मजदूरों को रात को ही कोविड-19 केयर सेंटर मशोबरा शिफ्ट किया गया है और दूसरे 4 मजदूरो की रिपोर्ट भी आज शाम तक आने की संभावना है। ऊंन के सेम्पल को दोबारा जांच किया जा रहा है।

रविवार को चंबा में भी कोरोना के चार नए केस सामने आए हैं। इसमें एक होली में परियोजना का कर्मचारी शामिल है। इसके दो साथी पहले कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं।

इसके अलावा दो अन्य लोग भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसमें एक 40 वर्षीय व्यक्ति भी शामिल है, जो कि कुछ दिन पहले बद्दी से चंबा लौटा था। इसे होम क्वारंटीन किया गया था। अब इसके संपर्क में आए लोगों की भी डिटेल तैयार की जा रही है। उनके भी सैंपल एकत्रित किए जाएंगे। इसके अलावा फरीदाबाद से चंबा लौटा 29 वर्षीय युवक भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। इसे संस्थागत क्वारंटीन केंद्र में रखा गया था। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राजेश गुलेरी ने बताया कि चंबा में चार नए कोरोना केस आए हैं। मरीजों को कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया गया है। जहां पर उन्हें चिकित्सीय निगरानी में रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें: कोरोना न्यूज़: गृहमंत्री अमित शाह कोरोना वायरस पॉजिटिव, खुद ट्वीट कर दी जानकारी

वहीं मंडी जिला से भी आज ग्यारह नए मामले आये हैं। इनमे से दो मंडी सदर से और दो थुनाग से है। इनमे एक 27 वर्षीय सैन्य जवान जो कि एक निजी होटल में क़वारन्टीन है, की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। युवक मंडी के पहलेहरा गांव से है। मंडी के समखेतर के कोरोना संक्रमित मरीज की 15 वर्षीय बेटी भी संक्रमित पाई गई है। एक 28 और दूसरा 35 साल का जंजहैली के पीओ जरोल के रहने वाले दो युवक भी कोरोना संक्रमण की चपेट में पाए गए हैं।

छह पॉजिटिव मामलों में लेह से लौटा एक सैनिक, विशाखापट्टनम से लौटे युवक और युवती तथा सुजानपुर अस्पताल में कार्यरत एक फार्मासिस्ट भी शामिल है। फार्मासिस्ट किसके संपर्क में आने से पॉजिटिव हुई हैं, विभाग इसकी जांच में जुट गया है। उपमंडल भोरंज का लेह से लौटा सैनिक (30), विशाखापट्टनम से चंडीगढ़ वाया एयर और चंडीगढ़ से उपमंडल भोरंज पहुंचीं 29 वर्षीय युवती और बड़सर उपमंडल का 26 वर्षीय युवक पॉजिटिव निकले हैं।
हालांकि, विशाखापट्टनम से लौटे यह दोनों युवक-युवती अलग-अलग अपने घर पहुंचे हैं।

बताया जा रहा है कि युवती जिस टैक्सी में आई है उसमें कुछ और भी सवारियां आई हैं। इसके अलावा सुजानपुर अस्पताल में कार्यरत आरबीएसके फार्मासिस्ट भी पॉजिटिव आई हैं। वहीं, एचआरटीसी उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री का एक नजदीकी और अग्निहोत्री के संपर्क में आया गलोड़ क्षेत्र का 40 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव निकले हैं। जिला मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अर्चना सोनी ने कहा कि इन्हें भर्ती कर इनके प्राथमिक संपर्कों की जांच की जा रही है।

सैनिक समेत बाहर से लौटे और अग्निहोत्री के संपर्क में आए दोनों लोग गृह संगरोध में थे।

जिला कांगड़ा में रविवार को आठ नए मामले आये हैं। आज यहां एक कोरोना संक्रमण का गिरफ्त में।आये लीगों की उम्र 47, 40, 40, 29, 45, 42 और 34 साल है। इन से चार सेना के और एक नेवी का जवान हैं। इनमे से तीन आर्मी जवानों और एक नेवी जवान को एमएच पालमपुर शिफ्ट किया जा रहा है जबकि एक को एमएच पठानकोट शिफ्ट किया जा रहा है बाकियों को डेडिकेटिड कोविड केअर सेंटर बैजनाथ भरजा जा रहा है।

47 वर्षीय सैन्य जवान पीओ पंचरुखी के गांव नदोह का रहने वाला है और 26 जुलाई को अलाहाबाद से लौटा था जबकि 40 वर्षीय दूसरा जवान भी 26 जुलाई को ही लेह से लौटा है और पालमपुर के वीपीओ बनुरी का रहने वाला है।

नेवी का 40 वर्षीय जवान पालमपुर के बनुरी पंचायत के गांव ओडर का रहने वाला है। ये हमजवन विशाखापत्तनम से लौटा है।

29 वर्षीय सेना का एक अन्य जवान अरुणाचल प्रदेश से लौटा है और पालमपुर के गांव लदोह का रहने वाला है।  एक अन्य मामले में झारखंड के रहने वाला 45 वर्षीय शख्स वहां से 20  जुलाई को हिमाचल आया था और पालमपुर।के पट्टी गांव में ठहरा हुआ था। पालमपुर के ही मलाहु गांव का एक 62 वर्षीय बुजुर्ग 26 जुलाई को।चंडीगढ़ से आया था, भी पॉजिटिव पाया गया है।  नूरपुर की खणी पंचायत के गुडली गांव का एक 34 वर्षीय व्यक्ति भी संक्रमण की चपेट में है। ये भी सेना का जवान है और भोपाल से 30 जुलाई को ही हिमाचल लौटा था।उपायुक्त कांगड़ा ने इन सभी मामलों की पुष्टि की है।

वहीं कुल्लू से भी दो नए मामले सामने आए हैं। कुल्लू के लुहरी का रहने वाला एक परिवार जो उत्तर प्रदेश से अपनी गाड़ी से 25 जुलाई को हिमाचल पहुंचा था,के दो सदस्यों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ये सभी क्वारंटीन में हैं। साथ ही कुल्लू में 3 कोरोना पॉजिटिव लोगों की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

वहीं जिला हमीरपुर में रविवार को कोरोना संक्रमण के छह नए मामले सामने आए हैं, जबकि एक संक्रमित व्यक्ति ठीक भी हुआ है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. अर्चना सोनी ने बताया कि रविवार को पाॅजीटिव पाए सभी लोग पहले ही गृह संगरोध में रखे गए थे। रिपोर्ट पाॅजीटिव आने पर इन्हें कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया जा रहा है।

पाॅजीटिव पाए गए लोगों में बड़सर के गांव बैरी का 26 वर्षीय युवक शामिल है। वह 26 जुलाई को विशाखापटनम से लौटा था। गांव शारवीं डाकघर उट्टप के 38 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट भी पाॅजीटिव आई है। वह एक संक्रमित व्यक्ति के प्राथमिक संपर्क में आया था। भरेड़ी क्षेत्र के गांव रोपड़ी की 29 वर्षीय महिला भी संक्रमित पाई गई है। वह भी 26 जुलाई को विशाखापटनम से लौटी थी।

नागरिक अस्पताल सुजानपुर में 35 वर्षीय महिला के सैंपल की रिपोर्ट पाॅजीटिव निकली है। संक्रमित व्यक्ति के प्राथमिक संपर्क में आने के कारण कांगू क्षेत्र के गांव झरेड़ी के 40 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पाॅजीटिव आई है। रविवार को पाॅजीटिव पाया गया छठा मामला भोरंज के गांव नगरोटा गाजियां के 30 वर्षीय व्यक्ति का है। वह 21 जुलाई को लेह-लद्दाख से लौटा था।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि भोरंज के गांव दलालड़ के 39 वर्षीय की फाॅलोअप रिपोर्ट नेगेटिव आई है। उसे घर भेजने के लिए सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।

प्रदेश में आज आये 69 नए मामलों के साथ संक्रमितों का कुल आंकड़ा 2703  पर पहुंच गया है जबकि 1559 लोगों के ठीक होने के बाद अब एक्टिव मामले 1115 पर पहुंच गए हैं।