कोरोना अपडेट: कुल्लू में सेना के जवान सहित दो नए मामले, कुल आंकड़ा हुआ 1143

 अठारह मरीज हुए ठीक,  एक्टिव मामले रहे 268

आदर्श हिमाचल ब्यूरो
शिमला/कांगड़ा/कुल्लू। प्रदेश में शुक्रवार को दो जिलों से दो नए मामले सामने हैं। यहां आज जिला कांगड़ा में केरल से लौटा दौलतपुर का रहने वाला 31 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। संक्रमित को कोविड सेंटर डाढ़ शिफ्ट किया जा रहा है। वहीं कांगड़ा में शुक्रवार को चार कोरोना मरीज स्वस्थ हो गए हैं। इन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। अब जिला कांगड़ा में कुल संक्रमित मामलों की संखअया 299 हो गई है जबकि अब तक 237 लोगों के ठीक होने के बाद अब जिला में 58 मामले एक्टिव रह गए हैं। जिला के नाम दो मौतें भी दर्ज है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल कैबिनेट: प्रदेश के कॉलेजों 16 अगस्त के बाद शुरू होंगी परीक्षाएं, बैठक में कर्मचारियों, विद्यार्थियों और आम जनता के लिए लिए गए हैं कई अहम फैसलें, आप भी जानें…. 
जिला कुल्लू में कोरोना पॉजिटिव का एक मामला आया है। चार जुलाई को श्रीनगर से लौटा 42 वर्षीय सेना का जवान संक्रमित पाया गया है। उक्त संक्रमित लोरन में अपने घर पर होम क्वारंटीन था। जिला कोविड सर्विलांस अधिकारी डॉ. सत्यव्रत वैद्य ने पुष्टि की है। इसी के साथ अब जिला कुल्लू में कुल मामले आठ हो गए हैं जबकि पांच लोगों के ठीक होने के बाद यहां केवल तीन मामले ही एक्टिव हैं।
आज प्रदेश में छह जिलों से 18 मामले ठीक भी हुए हैं। इनमें ऊना से सबसे ज्यादा छह, कांगडा व हमीरपुर से चार-चार, मंडी से दो और लाहौल-स्पिति और सोलन से एक-एक मरीज शुक्रवार को ठीक हुए हैं।
आज आए नए मामलों के बाद प्रदेश में संक्रमित मामलों की कुल आंकड़ा 1143 पर पंहुच गया है जबकि नौ मौतों व 13 लोगों के प्रदेश से बाहर जाने के बाद प्रदेश में एक्टिव मामलों की संख्या 268 रह गई है। अब तक प्रदेश में 851 लोग ठीक हो चुके हैं। आज प्रदेश की आठ कोविड लैब्स में बारह जिलों से 1564 सैंप्लस जांच के लिए लगाए गए हैं। जबकि पिछले कल के 85 सैंपल्स की रिपोर्ट आना बाकी है।

Ads