कोटखाई में एक बार फिर दरिन्दगी, चार साल की मासूम से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, जल्द पेश  करेंगे अदालत में

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

Ads

शिमला। अभी चार साल पहले हुए कोटखाई के बहुचर्चित गुड़िया दुष्कर्म मामले में पूरा न्याय मिल भी नही पाया है कि एक बार फिर से इस क्षेत्र के फिर से एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सुर्खियों में आ गया गया। इस बार एक 28 साल के दरिंदे ने महज चार साल की मासूम को अपनी हवस का शिकार बना डाला है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना वीरवार को घटित हुई।  बिहार के रहने वाले एक 28 साल के युवक ने नेपाली मूल की चार साल की बच्ची से दुष्कर्म किया है। दुष्कर्म करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था।

पुलिस ने रातभर आरोपी की तलाश जारी रखी और शुक्रवार सुबह उसे छैला से पकड़ने में कामयाबी हासिल की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई में जुट गई है।

डीएसपी कुलविंद्र सिंह ने आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। आरोपी मिस्त्री का काम करता है और एक साल से पीड़िता के पड़ोस में रह रहा था। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 452 और पॉक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत कोटखाई थाना में मामला दर्ज कर किया गया है।

जानकारी के अनुसार पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता की मां ने बताया कि वीरवार को वह काम के लिए गई थी। उनके पड़ोस में रहने वाला 28 वर्षीय ललन सुबह साढ़े 11 बजे वह घर में दाखिल हुआ। लड़की को अकेला देखकर पहले उसके साथ छेड़छाड़ करनी शुरू की और उसके साथ दुष्कर्म किया

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और मौके पर से सभी साक्ष्य जुटाए। पीड़िता का मेडिकल करवा लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उसका मेडिकल करवाया लिया है और आरोपी को जल्द अदालत में पेश किया जाएगा