दैनिक राशिफल 23 सितंबर: आज अंक ज्योतिष के हिसाब से आपके दिन की भविष्यवाणी जानिए पंडित शशिपाल डोगरा से

दैनिक राशिफल
(23-सितंबर -2021)

Ads

मेष
आपका आज का दिन उतार चढ़ाव के बीच गुजरेगा। काम के सिलसिले में थोड़ा सावधानी रखनी होगी।
भाग्यशाली संख्या : 1

वृष
घरवालों के सहयोग से आप हर चीज़ को अच्छे से संभालने में सफल होंगे। घर में किसी धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन करने का मन बनायेंगे।
भाग्यशाली संख्या : 2

मिथुन
पुश्तैनी जायदाद मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने की आवश्यकता पड़ सकती है।
भाग्यशाली संख्या : 9

कर्क
आपके लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। सेहत कमजोर रहेगी और आप बीमार हो सकते हैं। नींद आने की समस्या भी हो सकती है।
भाग्यशाली संख्या : 4

सिंह
आज बच्चों के किसी काम में आपके पैसे खर्च होंगे। आपको पूरी मेहनत के साथ आगे बढ़ना चाहिए, इससे आपको काम में सफलता मिलेगी।
भाग्यशाली संख्या : 3

कन्या
आज आप घरेलू काम को निपटाने में सफल रहेंगे। आज सही योजना के तहत करियर में बदलाव लायेंगें।
भाग्यशाली संख्या : 8

तुला
आपके लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा।दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी और जीवन साथी परिवार से मिलकर जुलकर अच्छी बातें करेगा।
भाग्यशाली संख्या : 3

वृश्चिक
आज आप अपने जीवनसाथी से बिजनेस की कोई बात शेयर करेंगे। जीवनसाथी से काम को लेकर आपको कोई अच्छी सलाह भी मिल सकती है।
भाग्यशाली संख्या : 7

धनु
आज पैसे का निवेश न करें। सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी और प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। अपने कामकाज पर नज़र रखें।
भाग्यशाली संख्या : 5

मकर
आज का दिन सावधानी रखने का है। सेहत पर ध्यान दें और अपने व्यवहार पर भी। बेवजह किसी से झगड़ा ना करें।
भाग्यशाली संख्या : 6

कुंभ
जीवनसाथी को कोई बड़ी सफलता मिलेगी। आप कुछ अच्छे काम में अपना सहयोग देंगे, इससे समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।
भाग्यशाली संख्या : 5

मीन
आज प्रियजनों के साथ समय बिताना आनंददायक रहेगा। आज आप कुछ ऐसा कार्य करेंगे जिससे समाज में आपको सफलता मिलेगी और आपको सम्मानित भी किया जा सकता है।
भाग्यशाली संख्या : 8

पंडित शशि पाल डोगरा
वशिष्ठ ज्योतिष सदन शिमला।
+917018462818