दैनिक राशिफल में आज जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे, कहां मिलेगी सफलता और कैसा रहेगा दिन आज का विशेष अंक और आज का विशेष रंग सहित पूरी जानकारी। बता रहे हैं पंडित शशि पाल डोगरा वशिष्ठ ज्योतिष सदन शिमला।
मेष
आज आप नौकरी व व्यवसाय में परिश्रम से सफलता प्राप्त करेंगे। अगर कोई नया व्यवसाय शुरू करने की सोच रहे है तो समय अच्छा है।
भाग्यशाली संख्या : 6
भाग्यशाली रंग : हल्का हरा
वृष
अचानक से आज आपके घर पर पुराने रिश्तेदार आ सकते है। बिजनेस को बड़ी डील मिलने के कारण आज आपके घर पर छोटी- सी पार्टी हो सकती है।
भाग्यशाली संख्या : 7
भाग्यशाली रंग : हल्का नीला
मिथुन
मौज-मस्ती की यात्राएं और सामाजिक मेलजोल आपको ख़ुश रखेंगे और सुकून देंगे। आज के दिन आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता।
भाग्यशाली संख्या : 8
भाग्यशाली रंग : चन्दन रंग
कर्क
गुप्त शत्रु से सचेत रहें। संतान से मतभेद रहेंगे। धैर्य रखने की जरूरत है तथा ईश्वर के प्रति आस्था भाव रखने से सब कुछ ठीक हो सकता है।
भाग्यशाली संख्या : 5
भाग्यशाली रंग : चांदी रंग
सिंह
आज आपकी अन्दरूनी ताक़त कार्यक्षेत्र में दिन को बेहतर बनाने में भी मददगार साबित होगी। दाम्पत्य जीवन खुशनुमा बना रहेगा।
भाग्यशाली संख्या : 3
भाग्यशाली रंग : बैंगनी रंग
कन्या
प्रभावशाली लोगों का सहयोग आपके उत्साह को दोगुना कर देगा। अतिरिक्त धन को रिअल एस्टेट में निवेश किया जा सकता है।
भाग्यशाली संख्या : 1
भाग्यशाली रंग : लाल रंग
तुला
किसी पर्यटन स्थल पर जाने से मन अतिप्रसन्न होगा। वित्तीय स्थिति में सुधार आएगा। अगर आप सिंगल हैं तो आज आपके लिए कोई रिश्ता आ सकता है।
भाग्यशाली संख्या : 9
भाग्यशाली रंग : हल्का पीला
वृश्चिक
आज आपका रुझान आध्यात्म की तरफ रहेगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की योजना बना सकते हैं।
भाग्यशाली संख्या : 5
भाग्यशाली रंग : हल्का लाल
धनु
ख़ुद को परिष्कृत करने की कोशिश कई तरीक़ों से अपना असर दिखाएगी- आप ख़ुद को बेहतर और आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस करेंगे।
भाग्यशाली संख्या : 1
भाग्यशाली रंग : गहरा पीला
मकर
आज भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। कारोबार में लाभ होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
भाग्यशाली संख्या : 9
भाग्यशाली रंग : बैंगनी रंग
कुंभ
आज घरेलू चीजों को खरीदने पर आपके अधिक पैसे खर्च हो सकते है। आज आपको रोजगार के उचित अवसर प्राप्त होंगे।
भाग्यशाली संख्या : 6
भाग्यशाली रंग : हल्का नीला
मीन
अपने विचारों को सकारात्मक रखें, क्योंकि आपको डर नाम के दानव का सामना करना पड़ सकता है। नहीं तो आप निष्क्रिय होकर इसका शिकार हो सकते हैं।
भाग्यशाली संख्या : 4
भाग्यशाली रंग : सोना रंग











