दैनिक राशिफल: जानिए क्या कहते हैं आज आपके सितारे

दैनिक राशिफल
(23-जुलाई-2021)

Ads

 

मेष
आपकी आय में वृद्धि होगी। रिश्तों में नए मोड़ देखने को मिल सकते हैं। सतर्क होकर कार्य करने की आवश्यकता है।
भाग्यशाली संख्या : 8

 

वृष
रुचि के विषयों में आपका ज्ञान बढ़ेगा। छात्र शिक्षा क्षेत्र में चमकेंगे और नवीन तरीकों से समस्याओं को सुलझाने की अपनी विशेष प्रतिभा के लिए पहचान हासिल करेंगे।
भाग्यशाली संख्या : 9

 

मिथुन
आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। किसी विशेष काम में परिवार वालों का सहयोग मिल सकता है।
भाग्यशाली संख्या : 6

 

कर्क

जल्दबाज़ी में फ़ैसले न करें, ताकि ज़िन्दगी में आगे आपको पछताना न पड़े। वैवाहिक जीवन के दृष्टिकोण से देखें तो चीज़ें आपके पक्ष में जाती हुई नजर आ रही हैं।
भाग्यशाली संख्या : 5

 

सिंह
आज आपके पास अनुकूल परिस्थितियां होंगी और आपको सभी तरफ लाभ प्राप्त होगा। कार्य क्षेत्र पर वरिष्ठ और सहकर्मियों के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगें और आपको अपनी प्रतिभा और प्रयासों के लिए उचित मान्यता प्राप्त होगी।
भाग्यशाली संख्या : 9

 

कन्या
आज आपका दिन बहुत ही शानदार रहेगा। भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलेगा| अगर आपका कार्य शिक्षण संस्थान से जुड़ा है, तो आज लाभ होगा।
भाग्यशाली संख्या : 4

 

तुला
आप अपना धैर्य बनाये रखें। आप सबके साथ एक अच्छे तरीके से कार्य कर पाएंगे। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे।
भाग्यशाली संख्या : 2

 

वृश्चिक
अनुत्पादक गतिविधियों में अपना समय और ऊर्जा बर्बाद न करें। अपने निर्णयों पर उचित ध्यान दें।
भाग्यशाली संख्या : 5

 

धनु
सोसाईटी के लोग आपके व्यक्तित्व से प्रसन्न रहेंगे। रिश्तेदारों का घर पर आना-जाना लगा रहेगा।
भाग्यशाली संख्या : 9

 

मकर
आप जितनी मेहनत करोगे उतना ही आपको फायदा हो सकता है। अगर आपके पास हालात से उबरने के लिए दृढ़ इच्छा-शक्ति है, तो कुछ भी असंभव नहीं है।
भाग्यशाली संख्या : 3

 

कुंभ
आपकी लोकप्रियता अपने चरम पर होगी और आप बहुत महत्वपूर्ण लोगो के साथ संपर्क स्थापित कर सकते हैं। आपके दुश्मन आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे।
भाग्यशाली संख्या : 2

 

मीन
आज कार्यक्षेत्र में नये विचारों पर अमल करने के मौके मिल सकते हैं। आज जिस काम से यात्रा करेंगे, उसमें कामयाबी मिल सकती है।
भाग्यशाली संख्या : 7

पंडित शशि पाल डोगरा
वशिष्ठ ज्योतिष सदन शिमला।
संपर्क सूत्र:-
☎️+917019462818