दैनिक राशिफल: जानिए किसके किस्मत के सितारे बुलंद हैं और किसको बरतनी चाहिए सावधानी

सांकेतिक तस्वीर

दैनिक राशिफल

Ads

(16-फरवरी-2022) 

मेष

आज का दिन मौज-मस्ती और आनन्द से भरा रहेगा- क्योंकि आप ज़िन्दगी को पूरी तरह जिएंगे। आप दूसरों पर कुछ ज़्यादा ख़र्चा कर सकते हैं।

भाग्यशाली संख्या : 5

भाग्यशाली रंग : नीला रंग

वृष

आज आपकी अपनी इच्छाएं पूरी करने की कोशिश कारगर होगी। आमतौर पर आज आप किसी बात का बुरा नहीं मानेंगे।

भाग्यशाली संख्या : 3

भाग्यशाली रंग : लाल रंग

मिथुन

आज आसपास के लोगों से सहयोग मिलेगा। लोग आपसे अपने मन की बात कहने में ज्यादा उत्सुक रहेंगे।

भाग्यशाली संख्या : 1

भाग्यशाली रंग : लाल रंग

 

 

 

कर्क

आपकी व्यक्तिगत समस्याएँ मानसिक शांति को भंग कर सकती हैं। मानसिक दबाव से बचने के लिए कुछ रोचक और अच्छा पढ़ें।

भाग्यशाली संख्या : 5

भाग्यशाली रंग : नीला रंग

 

 

 

सिंह

आज का दिन शानदार रहने वाला है। कोई नया विचार आपको आर्थिक तौर पर फ़ायदा दिलायेगा।

भाग्यशाली संख्या : 4

भाग्यशाली रंग : बैंगनी रंग

 

 

 

कन्या

आज आपकी जीवन शैली और रहन सहन से लोगों को प्रभावित करेंगे। बच्चों की जरूरतों को पूरा करने में लगे रहेंगे।

भाग्यशाली संख्या : 2

भाग्यशाली रंग : बैंगनी रंग

 

 

 

तुला

थोड़ा विश्राम करें और काम के बीच-बीच में जितना हो सके, उतना आराम करते रहें। अपने ख़र्चों पर क़ाबू रखें।

भाग्यशाली संख्या : 3

भाग्यशाली रंग : लाल रंग

 

 

 

वृश्चिक

आज किस्मत आपके साथ रहने वाली है। कार्यक्षेत्र में आज कुछ नया करने की कोशिश करें। काम धीरे-धीरे ही सही लेकिन पूरा जरुर हो जायेगा।

भाग्यशाली संख्या : 5

भाग्यशाली रंग : लाल रंग

 

 

धनु

आज परिवारजनों के साथ कलह के प्रसंग बन सकते हैं। आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। शिक्षा एवं नौकरी के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

भाग्यशाली संख्या : 6

भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग

 

 

 

मकर

आपकी जी-तोड़ मेहनत और परिवार का सहयोग इच्छित परिणाम देने में क़ामयाब रहेंगे। लेकिन तरक़्क़ी की रफ़्तार बरक़रार रखने के लिए मेहनत इसी तरह जारी रखें।

भाग्यशाली संख्या : 3

भाग्यशाली रंग : पीला रंग

 

 

 

कुंभ

आज किसी खास काम से आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात होने के योग बन रहा है। कोई जरुरी सुझाव आपको मिलेगा।

भाग्यशाली संख्या : 7

भाग्यशाली रंग : ग्रे रंग

 

 

 

मीन

आज सोच-विचार कर ही किसी बड़े फैसले को अंतिम रूप दें। आपका निर्णायक फैसला बहुत ही फायदेमंद रहेगा।

भाग्यशाली संख्या : 2

भाग्यशाली रंग : हरा रंग

 

पंडित शशि पाल डोगरा

वशिष्ठ ज्योतिष सदन शिमला।