दैनिक राशिफल 19 अक्तूबर: जानिए अंक ज्योतिष के आधार पर कैसा रहने वाला है आपका आज का दिन, किन जातकों को बरतनी होगी सावधानी

दैनिक राशिफल
(19-अक्टूबर -2021)

Ads

मेष
दिल में यदि खुशी हो, तो कोई भी काम मुश्किल नहीं और आज ऐसा ही आपके साथ होगा। दिल से बहुत खुशी महसूस करेंगे।
भाग्यशाली संख्या : 9

वृष
आज आपको अपने व्यवसाय की वृद्धि के लिये भागीदारी के विषय में सोचना चाहिये। व्यवसाय में धन के आगमन की संभावना रहेगी।
भाग्यशाली संख्या : 2

मिथुन
ऐसे काम से फायदा होगा जो लंबे समय तक चलेगा। कई तरह के रोचक विचार और योजनाएं आज बन सकती हैं।
भाग्यशाली संख्या : 9

कर्क
किसी पुरानी यादों को ताजा कर थोड़े गंभीर होंगे। प्रेम जीवन में गलतफहमी ओं को पनपने देना रिश्ते की कमजोरी है।
भाग्यशाली संख्या : 3

सिंह
आज आपको रोजगार के नएअवसर मिलेंगे। आपके व्यक्तिगत जीवन में तनाव कम रहेगा और आप सामाजिक एवं पारिवारिक जीवन का पूर्ण आनंद उठा सकेंगे।
भाग्यशाली संख्या : 8

कन्या
ऑफिस या बिजनेस में नई पहल करने का समय है। अपने कामकाज में नया प्रयोग करने में आप सफल हो सकते हैं।
भाग्यशाली संख्या : 4

तुला
अपने माता पिता के प्रति प्रेम की भावना हो जागेगी। आपको लगेगा कि बहुत समय बीत गया, लेकिन आपने उनके लिए कुछ नहीं किया।
भाग्यशाली संख्या : 3

वृश्चिक
आज आप अपनी वाणी और व्यवहार को संयमित रखें। मानसिक तनावों को हावी ना होने दें।
भाग्यशाली संख्या : 7

धनु
नौकरी, करियर और पैसों के लिहाज से दिन अच्छा है। नई नौकरी या प्रमोशन की कोशिश में है, तो आपकी कोशिशें पूरी हो सकती हैं।
भाग्यशाली संख्या : 5

मकर
आज दिमाग से ज्यादा शारीरिक श्रम पर ध्यान देंगे। मेहनत करना आपका सबसे बड़ा गुण है और आप उससे पीछे नहीं हटते।
भाग्यशाली संख्या : 8

कुंभ
आज आप खुद को शांत रखने की कोशिश करेंगे। आपको कई तरह के अनुभव मिल सकते हैं।
भाग्यशाली संख्या : 6

मीन
आज आप मजबूती और धैर्य से काम लेंगे। भूमि और प्रॉपर्टी के कामों से भी धन लाभ होने के योग बन रहे हैं।
भाग्यशाली संख्या : 5

पंडित शशि पाल डोगरा
वशिष्ठ ज्योतिष सदन शिमला।
+917018462818