नदी में नहाने गए भाजपा नेता महेंद्र सिंह नेगी का पांच दिन बाद मिला शव

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

सिरमौर। पांच दिनों के बाद भाजपा नेता महेंद्र सिंह नेगी का शव उत्तराखंड में बरामद किया गया है। जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। आपकों बता दें कि हिमाचल के सिरमौर जिले में बीते रविवार को शिलाई के व्यापारी एवं मंडल भाजपा नेता महेंद्र सिंह नेगी दोस्तों के साथ टोंस नदी में नहाने उतरे थे, लेकिन पानी की तेज लहरो में वह डूब गए थे तथा उनकी तलाश की जा रही थी।
यह भी पढ़ेंः- प्रदेश के इन जिलों में 21 जुलाई तक खराब रहेगा मौसम, शुक्रवार को माॅनसून उग्र होने की जताई जा रही उम्मीद
वहीं पूर्व विधायक बलदेव तोमर ने रविवार को ही महेंद्र सिंह नेगी के निधन पर शोक जताया थाए लेकिन आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हो पाई थी। अब डैम में नदी के किनारे पर शव नजर आया तो इसके बाद सूचना मिलते ही पुलिस ने शव निकाला। पावंटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर ने कहा कि शव को निकालने के बाद शिनाख्त करवाई जाएगी। इसके बाद पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

Ads