समय पर वेतन न मिलने से एचआरटीसी कर्मचारियों में सरकार के प्रति रोष

कोरोना काल में करीब इतने रूटों पर चल रहीं हैं परिवहन निगम की बसें, एचआरटीसी नहीं जुटा रहा कर्मचारियों के लिए पैसा

0
68

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला। हिमाचल पथ परिवहन निगम के कर्मचारियों को अभी तक मासिक वेतन नहीं मिला है। ये कर्मी इंतजार कर रहे हैं कि कब उन्हें वेतन मिलेगा लेकिन अभी तक कोई राहत नहीं दी गई है। जानकारी के मुताबिक निगम प्रबंधन द्वारा कर्मचारियों को मासिक वेतन की अदायगी के लिए सरकार से इक्विटी शेयर की डिमांड की गई थीए लेकिन अभी तक सरकार इस पर फैसला नहीं कर पाई है। इसके चलते निगम के कर्मचारियों को मासिक वेतन नहीं मिल पाया है।
यह भी पढ़ेंः- करंट लगने से झुलसा लाइनमैन, आईजीएमसी रेफर
हालांकि निगम के अधिकारियों ने 11 जुलाई तक वेतन अदायगी की बात कही थीए मगर 12 जुलाई भी बीत गई हैए लेकिन अभी तक कर्मचारियों को उनका वेतन नहीं मिल पाया है। उल्लेखनीय है कि निगम में मौजूदा समय में साढ़े 10 हजार कर्मचारी सेवाएं दे रहे हैं। वहीं इससे कहीं ज्यादा पेंशनर हैं। कोरोना काल में निगम ने सरकार से तीन माह में इक्विटी शेयर को पैसा लिया था। इस माह फिर से सरकार से इक्विटी मांगी गई है। समय पर वेतन व पेंशन की अदायगी न होने से कर्मचारियों व पेंशनर्ज में नराजगी है। वहीं निगम कर्मचारियों को पिछले सप्ताह के दौरान भी समय पर वेतन नहीं मिल पाया था। पिछले सप्ताह भी कर्मचारियों को 11 तारीख को वेतन मिला थाए मगर इस माह 12 तारीख को भी वेतन नहीं मिल पाया है। समय पर वेतन की अदायगी न होने से कर्मचारी पशोपेश में हैं।
हिमाचल प्रदेश में एचआरटीसी द्वारा मौजूदा समय में 1200 के करीब रूटों पर यात्रियों को परिवहन सेवा प्रदान की जा रही है। हालांकि निगम बसों में आक्यूपेंसी में गत दिनों के मुकाबले बढ़ोतरी आई है। निगम की बसों में आक्यूपेंसी 32 फीसदी से पार हो गई हैए मगर इसके बावजूद निगम को कोई फायदा नहीं हुआ है। उलटा नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में निगम कर्मचारियों व पेंशनर्ज के लिए पैसा नहीं जुटा पा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here