हमीरपुर : केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल व युवा कार्यक्रम मंत्री और हमीरपुर सांसद श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने हमीरपुर जनपद में 10 नई सड़कों की मंज़ूरी को ऊकनेक्टिविटी सुदृढ़ करने की दिशा में सहायक होने की बात कही है।
अनुराग ठाकुर ने कहा “ हमारे दैनिक जीवन में सड़कों की उपयोगिता सर्वविदित है। सड़कों का निर्माण विकास का परिचायक है और हिमाचल प्रदेश रोड कनेक्टिविटी व सड़क निर्माण में बाक़ी पहाड़ी राज्यों से कहीं आगे खड़ा है। मेरे हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की जनता को उच्च गुणवत्तायुक्त बेहतर रोड कनेक्टिविटी की सुविधा उपलब्ध हो इसके लिए मैं सदैव कार्यरत व प्रयासरत हूँ।हमीरपुर जनपद में 10 नई सड़कों की मंज़ूरी के लिए मैंने विगत दिनों प्रदेश के लोकनिर्माण विभाग को पत्र लिख कर इनकी आवश्यकता से विभाग को अवगत कराया था। हर्ष का विषय है कि विभाग ने इन सड़कों के निर्माण को अपनी मंज़ूरी दे दी है जिसमें सुजानपुर विधानसभा के अंदर टौणी देवी श्री रमन पटियाल के घर से डलवाना ब्राहमणा मुठान तक पक्की सड़क का निर्माण। टौणी देवी जोल पंचायत के गांव समौना गांव के लिए सम्पर्क का निर्माण जी.पी. जोल और टौणी देवी बगेहड़ा से गौशाला समौना गांव तक सम्पर्क मार्ग का निर्माण शामिल है। इसके अलावा टौणी देवी श्रीमती दुर्गा देवी पत्नी स्व. श्री गंगा राम स्वतंत्रता सेनानी के गांव के 1.00 कि.मी. सम्पर्क सड़क का निर्माण भी इस विधानसभा क्षेत्र के अंदर किया जाना है।
इसके अलावा हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में श्री सतपाल के घर से श्मशान घाट खडड तक की सड़क का निर्माण, जी.पी. रोपा और लम्बलू आयुर्वेदिक अस्पताल से खडड के किनारे स्थित शनिदेव मंदिर तक वाईपास सम्पर्क सुविधा, सम्पर्क सड़क लम्बलू से सिकान्दर वाया आ.डी.4/100 मेन रोड मोही चन्दू राम के घर के नजदीक झटवाड तक सड़क को पक्का करने के साथ-साथ सम्पर्क सड़क मुख्य सड़क तरेटी से बुक की ओर गांव तरेटी सड़क का निर्माण शामिल किया गया है।
तो वहीं बड़सर विधानसभा में लिंक रोड बल्ह चोआ जनदोह करियाला कठियाना बल्ला से होकर शुक्कर खडड पुल तक को पक्का करने के अलावा सम्पर्क सड़क धमाणी से उलेड के निर्माण को मंजूरी मिली है।











