हैवानियत! आरोपी पिता ने बना डाला अपनी छह साल की बच्ची को हवस का शिकार

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

रामपुर/शिमला। राजधानी शिमला के उपमंडल रामपुर में एक पिता ने अपनी छह साल की बच्ची को ही हवस का शिकार बना डाला। आरोपी पिता छह माह से अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा था। जानकारी के अनुसार कुछ समय से बच्ची के मां और पिता में आपसी लड़ाई झगड़े चलने के कारण बच्ची की मां अपने पति से अलग रह रही थी और बच्ची भी उसके साथ में रह रही थी। लेकिन छह महीने पहले ही आरोपी पिता अपनी बच्ची को मां से वापस अपने पास लेकर आ गया था। तभी से यह हैवान पिता अपनी बच्ची के साथ दुष्कर्म कर रहा था।

Ads

यह भी पढ़ेंः- जानिए, कृष्ण जन्माष्टमी के वत्र में क्या-क्या बरतें सावधानियां

वहीं रामपुर डीएसपी डाॅ. अभिमन्यु ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक आरोपी लगभग अपनी बच्ची के साथ छह माह से दुष्कर्म कर रहा है। उसी आधार पर ही पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उन्होनें कहा कि पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 376 व 4 पॉस्को के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा पुलिस बच्ची का मेडिकल कराएगी और उसके बाद ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।