शिमला: शनिवार को हिंदी नव वर्ष के अवसर पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने विक्रमी सम्वत्-2079 पर आधारित कैलेण्डर का विमोचन कियामुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां ओकओवर में हिमाचल संस्कृत अकादमी के चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से प्रारम्भ होने वाले विक्रमी सम्वत्-2079 पर आधारित व्यावहारिक कैलेण्डर का विमोचन किया। इस बार विक्रमी सम्वत् 2 अप्रैल, 2022 से प्रारम्भ हो रहा है। जय राम ठाकुर ने नव-सम्वत् एवं नवरात्रों पर बधाई देते हुए प्रदेशवासियों की सुख एवं समृद्धि की कामना की है। मुख्यमंत्री ने हिमाचल संस्कृत अकादमी की षाण्मासिक (अर्धवार्षिक) शोधात्मक पत्रिका का नवीन अंक दिव्य ज्योती का भी विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने हिमाचल संस्कृत अकादमी की गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि समाज को भारतीय संस्कृति के मूल सिद्धांतों के साथ जोड़ने में अकादमी के यह प्रयास सार्थक सिद्ध होंगे। इस अवसर पर उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा, हिमाचल संस्कृत अकादमी के सचिव डॉ. केशवानन्द कौशल, साहित्याचार्य डॉ. मुकेश शर्मा भी उपस्थित थे।
Shoolini University
Latest article
ऑकलैंड हाउस स्कूल के मिडिल सेक्शन स्पीच डे में विद्यार्थियों ने दिखाया प्रतिभा और...
आदर्श हिमाचल ब्यूरों
शिमला।ऑकलैंड हाउस स्कूल में मिडिल सेक्शन स्पीच डे का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने संगीत, नाटक और नृत्य के माध्यम...
जन्मदिन पर सेवा का संकल्प: हिमांशु कुमरा ने 60 छात्राओं को बांटी नोटबुक
आदर्श हिमाचल ब्यूरों
शिमला। सामाजिक संस्था नृत्यांजलि के अध्यक्ष श्री हिमांशु कुमरा ने अपने 49 वे जन्मदिन के उपलक्ष्य पर राजकीय कन्या विद्यालय लक्कड़...
एपीजी शिमला विश्वविद्यालय के टैलेंट हंट ने नए विद्यार्थियों को प्रतिभा दिखाने का दिया...
आदर्श हिमाचल ब्यूरों
शिमला। एपीजी शिमला विश्वविद्यालय के डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर (DSW) कार्यालय द्वारा टैलेंट हंट 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य...











